कोरोना के लक्षण हैं तो टेस्ट रिपोर्ट का इंतज़ार किए बिना शुरू करें अपना इलाज, सरकार ने जारी की 7 दवाओं की सूची

यूपी सरकार ने 7 दवाओं की सूची जारी की है. इन दवाओं को कितने दिन तक कैसे खाना है, ये भी बताया है.

Published: April 17, 2021, 8:47 PM IST

Medicine for Corona Virus Patients (लखनऊ/ललितपुर): उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona Virus) ने कोहराम मचाया हुआ है. पिछले 24 घंटे में 27 हज़ार से अधिक मामले सामने आए हैं. 120 लोगों की जान गई है. पिछले कई दिनों से प्रतिदिन 20 हज़ार से अधिक कोरोना मामले सामने आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश में कोरोना विस्फोट की स्थिति में पहुँच चुका है. सामने आ रहे कोरोना के मामले हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. इस बीच यूपी सरकार ने दवाओं की एक सूची जारी की है. ये दवाओं की सूची उन लोगों के लिए है, जो जिनमें कोरोना या कोरोना जैसे लक्षण दिख रहे हैं. इस सूची में 7 दवाएं बताई गई हैं, जो कोरोना जैसे लक्षणों से जूझ रहे लोग ले सकते हैं.

दरअसल, ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं है जो कोरोना जैसे लक्षण होने पर डर रहे हैं तो जाँच कराने नहीं जाते और न ही कोई इलाज लेते हैं. ऐसे में स्थिति बिगड़ जाती है. ऐसे भी लोग हैं, जिनमें लक्षण हैं और वह टेस्ट रिपोर्ट न आने तक किसी भी तरह का इलाज नहीं लेते या इलाज उन्हें मिल नहीं पाता है. सरकार का कहना है कि जिन्हें कोरोना जैसी दिक्कतें हैं या लक्षण लग रहे हैं वो जांच और रिपोर्ट आने का इंतज़ार न करें, बल्कि बताई गई दवाइयां लेकर खुद अपना इलाज शुरू कर दें. तो स्थिति जानलेवा होने से बच सकती है. ये भी कहा गया है कि इन दवाओं के लिए चिकित्सकों का परामर्श ज़रूर लें.

सरकार ने चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि लक्षण वाले मरीजों को टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले ही इन दवाओं (Corona Medicine Kit) के साथ इलाज दें.

ये है सात दवाओं की सूची (What are the Medicines given to Covid Patients)

1. टेबलेट: आइवरमेक्टिन 12 एमजी (एक गोली प्रतिदिन दिन में खाने के बाद, इसे तीन दिन खाएं (Ivermetine Tablet)

2. टेबलेट: एजिथ्रोमायसिन 500 एमजी (एक गोली प्रतिदिन दिन में खाने के बाद, इसे भी तीन दिन खाएं. Azithromycin 500MG

3. टेबलेट: डोक्सी 100 एमजी (एक गोली दिन में दो बार कुछ खाने के बाद, ये 10 दिन खाएं) Doxy 500MG

4. टेबलेट: क्रोसिन 650 एमजी (बुखार और शरीर दर्द के लिए, इसे दिन में 4 बार लें. 4 दिन खाएं) Crocin 650MG

5. टेबलेट: लिम्सी 500 एमजी (एसकोर्बिक एसिड 500 एमजी), एक गोली प्रतिदिन खाने के बाद, इसे 10 दिन लें. (Limcee 500 MG Composition ASCORBIC ACID 500MG)

6. टेबलेट: जिंकोनिया 50 एमजी (एलेमेंटल ज़िंक 50 एमजी) इसे खाने के बाद प्रतिदिन एक लें. 10 दिन तक खायें. Zinconia 50MG: Composition- Elemental Zinc 50MG

7. कैलसिरोल सचेट (इसे हफ्ते में एक बार खाएं. 6 हफ्ते तक खाना जारी रखें) Calcirol Sachet, Composition- Cholecalciferol 60000 IU

दवाओं के साथ ये भी करें
बुंदेलखंड में भी ये वायरस तेजी से फ़ैल रहा है. ललितपुर ज़िले के CMO डॉ. डीके गर्ग और महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. देशराज ने कहा कि इस लिस्ट में कई और सुझाव दिए गए हैं, जो ये हैं.

– दिन में 3-4 लीटर पानी पीएं.
– दिन में कम से कम 3 बार भाप लें.
– 8 घंटे की नींद लें.
– 45 मिनट तक व्यायाम करें
– समय-समय पर ऑक्सीज़न का स्तर चेक करते रहें
– यदि ऑक्सीज़न का स्तर 94 प्रतिशत से नीचे जाता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

माहमारी रोग विशेषज्ञ कहते हैं कि सभी के लिए यह समय बहुत ही मुश्किल भरा है, लेकिन सबके साथ और सम्मिलित प्रयास से इस कठिन समय से निकाला जा सकता है. वह कहते हैं कि हर शख्स मास्क जरूर लगाए. सामाजिक दूरी का पालन करे. जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले और समय-समय पर हाथ धुलते रहें.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.