लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला वकील ने बुधवार की शाम कचहरी से बाउंड्री रोड़ तक कार दौड़ाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी. पुलिस ने महिला को पकड़ा तो उसने थाने में जमकर बवाल किया.
Meerut:A lawyer created ruckus at Lal Kurti police station y’day where she was brought after allegedly hitting a vehicle;says,”BJP Vyapar Sangh leaders including Neeraj Mittal hit my vehicle.They were stalking me&wanted to kill me as BJP Councillor(Manish Kr)is in jail due to me” pic.twitter.com/7vxamJwlqA
— ANI UP (@ANINewsUP) October 24, 2018
पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ सार्वजनिक स्थल में हंगामा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने किसी प्रकार महिला वकील को काबू में कर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है. उल्लेखनीय है कि महिला एडवोकेट दीप्ति चौधरी और उसके साथी दरोगा सुखपाल सिंह के मारपीट के मामले में पुलिस ने पिछले दिनों भाजपा पार्षद मनीष चौधरी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था. बताया जाता है कि भाजपा पार्षद पर आरोप लगाने वाली महिला अधिवक्ता दीप्ति चौधरी बुधवार शाम अपनी सेंट्रो कार से कचहरी से घर के लिए रवाना हुई.
Received complaint that a woman, under influence of alcohol, had hit a vehicle. All of them were brought to police station. Their statements have been recorded, we’re taking appropriate action.She claims she was a party in a recent case, we are investigating that: SP City #Meerut pic.twitter.com/pdgPy2AbKG
— ANI UP (@ANINewsUP) October 24, 2018
शराब के नशे में धुत महिला ने बेतहाशा दौड़ाई कार
आरोप है कि शराब के नशे में धुत महिला ने बेतहाशा कार दौड़ाते हुए कचहरी से लेकर बाउंड्री रोड तक दो कार और दो बाइकों में टक्कर मार दी जिसके चलते सड़क पर हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए महिला को दबोच लिया और लालकुर्ती थाने ले गई. आरोप है कि थाने में इंस्पेक्टर को भाजपा का गुर्गा बताते हुए दीप्ति चौधरी ने जमकर उत्पात मचाया.
मेरठ: रेस्तरां में मारपीट करने के आरोप में भाजपा पार्षद गिरफ्तार, दरोगा लाइन हाजिर
भाजपा पार्षद के गुंडों ने उसकी कार में टक्कर मारी: बोली महिला वकील
थाने में दीप्ति चौधरी ने मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि भाजपा पार्षद के गुंडों ने उसकी कार में टक्कर मारी हैं. दीप्ति चौधरी ने आरोप लगाया कि पार्षद के लोग जान से मारने की धमकी देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.