महिला का आरोप: BJP नेता ने की 'किस' करने की कोशिश, व्हाट्सऐप पर भेजी अश्‍लील फोटो

शिकायतकर्ता महिला का दावा, बीजेपी नेता संजय कुमार ने देहरादून में पार्टी के कार्यालय में बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया था

Updated: November 16, 2018, 9:58 AM IST

लखनऊ/देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी के महासचिव (संगठन) संजय कुमार के ऊपर महिला कार्यकर्ता ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बताया कि भाजपा नेता ने दो बार जबरन उसे किस करने की कोशिश की. साथ ही कई मर्तबा पकड़ने की कोशिश की और उसे “अश्लील” तस्वीरें भी भेजीं. देहरादून पुलिस से यौन उत्पीड़न की शिकायत करने के सात दिन बाद शिकायतकर्ता महिला ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में इस बात का खुलासा किया. बता दें कि सप्‍ताह भर पहले ही बीजेपी ने उत्तराखंड के संगठन महासचिव संजय कुमार को बर्खास्त कर दिया था.

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, फोन पर शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक बीजेपी कार्यकर्ता है, जो कि दिल्‍ली की रहने वाली है. हालांकि 2006 से वह देहरादून में ही रह रही है. उसने दावा किया कि बीजेपी नेता संजय कुमार ने देहरादून में पार्टी के कार्यालय में बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया था, जहां वह “डेटा एंट्री” का काम करती थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संजय कुमार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से उसका फोन छिन लिया, जिसमें उसके और बीजेपी नेता के बीच बातचीत सेव थी. शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि उसने बीजेपी नेता संजय कुमार के व्यवहार के बारे में अन्य पार्टी नेताओं से कई बार शिकायत की थी लेकिन सबने उसे नजरअंदाज कर दिया गया.

मीटू में फंसे पंजाब के मंत्री ने कहा, दलित होने के चलते मुझे निशाना बनाया जा रहा है

बीजेपी नेता ने आरोपों को लेकर नहीं दिया कोई जवाब

उधर, इस पूरे मामले में बीजपी नेता संजय कुमार ने अभी तक आरोपों को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है. उत्‍तराखंड भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने 8 नवंबर को कहा था कि महासचिव को उनके अनुरोध पर पद से हटाया गया है. वहीं, देहरादून पुलिस ने पुष्टि की कि शिकायतकर्ता से 4 अक्टूबर को उन्हें “दो व्यक्तियों” द्वारा मोबाइल फोन छीनने की शिकायत मिली थी.

महिला को भेजता था अश्‍लील तस्‍वीरें

बीजेपी नेता संजय कुमार के खिलाफ अपने आरोपों का विस्‍तार से बताते हुए शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि फरवरी में उसे पार्टी की फंड-राइजिंग योजना, आजीवन सहयोग निधि के तहत प्राप्त बैंक चेक के डेटा दर्ज करने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी. इसके चलते वह डेटा एंट्री के लिए हर दिन पार्टी ऑफिस जाती थी. उसने कहा कि वह इसी दौरान बीजेपी नेता संजय कुमार के संपर्क में आई थी. महि‍ला ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह अश्लील टिप्पणियां भी करता था. उसने कम से कम दो बार उससे जबरन किस करने की कोशिश की. इसके अलावा वह रोजाना उसे इंटरनेट से डाउनलोड की गई अश्लील तस्वीरें भी भेजता था, व्हाट्सएप पर उसने निजी हिस्सों की भी तस्वीरें भेजीं, लेकिन उन्हें उसने भेजने के कुछ सेकंड के भीतर भी डिलीट कर दिया.

#मीटू के लपेटे में आए अभिनेता, निर्देशक और मीडियाकर्मी, सामने आईं महिलाओं के शोषण की कहानियां

महिला कार्यकर्ता ने पुलिस को ई-मेल से भेजी शिकायत

उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को ई—मेल के जरिये पीड़ित महिला की एक शिकायत प्राप्त हुई है और उसकी जांच शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि 10 नवंबर की रात प्राप्त ई—मेल के जरिए मिली शिकायत की जांच देहरादून की पुलिस अधीक्षक (देहात) सरिता डोभाल को सौंपी गयी है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.