By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- More Than 1 25 Lakh Old Vehicles To Be Deregistered From Noida Know The Reason
जरूरी खबर! NOIDA की सड़कों से हटाए जाएंगे 1.25 लाख पुराने वाहन, अभियान शुरू; जानें क्या है क्राइटेरिया
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेश के अनुसार गौतमबुद्ध नगर में पंजीकृत 1.25 लाख से अधिक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से सड़कों से हटा दिया जाएगा.
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेश के अनुसार गौतमबुद्ध नगर में पंजीकृत 1.25 लाख से अधिक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से सड़कों से हटा दिया जाएगा. एनजीटी ने 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल वाहनों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से हटाने का आदेश दिया था. अधिकारियों ने कहा कि जिला परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए एक अभियान शुरू किया है. उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बाद एक अक्टूबर से इन वाहनों के मालिकों से संपर्क शुरू कर दिया गया है.
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) सियाराम वर्मा ने कहा, ‘इन वाहनों का या तो पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा या इनके उपयोग के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किया जाएगा, ताकि इनका इस्तेमाल कुछ चुनिंदा जिलों में किया जा सके जो एनसीआर के अंतर्गत नहीं आते हैं.’
पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) गणेश साहा ने बताया कि पुलिस विभाग भी कड़ी जांच कर रहा है और सड़कों पर चलने वाले पुराने वाहनों पर जुर्माना लगाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश में कहा गया है कि बेहतर वायु गुणवत्ता वाले ऐसे 34 जिले हैं जहां ऐसे वाहनों को संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों से एनओसी लेकर स्थानांतरित किया जा सकता है.
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Noida की और अन्य ताजा-तरीन खबरें