More Than 66 Crore Devotees Takes Dip In Maha Kumbh Mela 2025 At Prayagraj
'हर-हर गंगे' के जयघोष के साथ खत्म हुआ महाकुंभ, इतने करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; चौंका देंगे आंकड़े
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पहुंचे और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. चलिए जानते हैं कि महाकुंभ में कितने श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई?
प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला (Maha Kumbh 2025) आज यानि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के साथ संपन्न हो गया. इस ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पहुंचे और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि इस महाकुंभ में करीब 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया. उन्होंने इस आयोजन को ‘विश्व इतिहास का एक अविस्मरणीय क्षण’ बताया और इसकी दिव्यता एवं भव्यता पर प्रकाश डाला.
CM योगी ने महाकुंभ में जुड़े लोगों का जताया आभार
महाकुंभ के सफल आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सफाई कर्मियों, गंगा दूतों, स्वयंसेवी संगठनों और धार्मिक संस्थाओं का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में यह महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. सीएम योगी ने विशेष रूप से प्रयागराज के नागरिकों की प्रशंसा की, जिन्होंने इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
संतों और श्रद्धालुओं का भी किया अभिनंदन
सीएम योगी ने अखाड़ों, साधु-संतों, महामंडलेश्वरों और धर्माचार्यों का भी विशेष रूप से आभार जताया. उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के आशीर्वाद से ही यह समरसता और एकता का महासमागम संभव हो सका. उन्होंने देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को भी धन्यवाद दिया, जिनकी उपस्थिति ने महाकुंभ को एक दिव्य आयाम प्रदान किया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का एक बड़ा माध्यम है.
प्रयागराजवासियों के लिए कही ये बड़ी बात
सीएम योगी ने प्रयागराज के नागरिकों के धैर्य और आतिथ्य की सराहना करते हुए कहा, कि उनके सहयोग और सेवा भाव ने सभी को आकर्षित किया. उन्होंने आशा व्यक्त की कि मां गंगा और भगवान बेनी माधव सभी का कल्याण करें. इस महाकुंभ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत की संस्कृति और परंपरा पूरी दुनिया को एकता और आध्यात्मिकता का संदेश देती है. प्रयागराज महाकुंभ 2025 का सफल समापन पूरे विश्व के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.