Kanpur: धर्म के नाम पर धोखा; वेज के नाम पर परोसा नॉनवेज, रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर

कानपुर शहर के 'मामा-भांजे' नाम के एक रेस्टोरेंट को नगर निगम ने गिरा दिया है. ये कार्रवाई बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन के बाद की गई. आरोप है कि इस रेस्टोरेंट का मालिक, मुबीन अहमद, जो मुस्लिम है, वो हिंदू बनकर इस रेस्टोरेंट को चला रहा था.

Published date india.com Published: October 19, 2024 3:16 PM IST
Kanpur: धर्म के नाम पर धोखा; वेज के नाम पर परोसा नॉनवेज, रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक विवादित माने जाने वाले रेस्टोरेंट को नगर निगम ने शनिवार को ध्वस्त कर दिया है. इस रेस्टोरेंट का नाम था ‘मामा-भांजे’ था. ये एक्शन 26 सितंबर, 2024 को बजरंग दल द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद लिया गया है.

बजरंग दल का आरोप था कि इस रेस्टोरेंट का मालिक, मुबीन अहमद, जो  कि मुस्लिम धर्म से है, वो अपनी असली पहचान छिपाकर हिंदू बनकर सालों से इस  रेस्टोरेंट को चला रहा था. आरोप ये भी लगाया गया कि इस रेस्टोरेंट में वेज के नाम पर नॉनवेज खाना परोसा जा रहा था, जिससे की लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही थी.

नगर निगम ने रेस्टोरेंट को ध्वस्त करने से पहले ये भी कहा कि इस इसका निर्माण अवैध रूप से किया गया था. जिसके तहत कई नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था.  इस घटना के बाद से कानपुर में तनाव का माहौल है. कई संगठनों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया है. साथ ही इस कार्रवाई को धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला भी बताया है. वहीं, कुछ लोग इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए इस कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं.

तिलक लगाकर रहता था मुबीन अहमद

मामा भांजे रेस्टोरेंट के पूर्व कर्मचारी छोटू वर्मा ने इस बात का खुलासा किया था कि यहां रेस्टोरेंट में वेज खाना के नाम पर लोगों को नॉनवेज खाना दिया जा रहा था. इसके आगे छोटू वर्मा  ने बताया था कि रेस्टोरेंट का मालिक मुबीन अहमद हमेशा तिलक लगाकर रखता था ताकि लोग उसे हिंदू समझें.

26 सितंबर को हुए जब इस बात का खुलासा हुआ था तो पुलिस ने तुरंत रेस्टोरेंट को बंद कर दिया था. वहीं बजरंग दल और स्थानीय लोग लगातार रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.