सनरूफ कार में डांस कर रही थी दुल्हन, तभी बारातियों को रौंदते हुए निकल गई अनियंत्रित कार

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है. यहां हाईवे पर जा रही एक बारात को रौंदते हुए एक वाहन निकल गई. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं.

Published date india.com Published: February 18, 2021 9:39 AM IST
सनरूफ कार में डांस कर रही थी दुल्हन, तभी बारातियों को रौंदते हुए निकल गई अनियंत्रित कार

नई दिल्ली: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है. यहां हाईवे पर जा रही एक बारात को रौंदते हुए एक वाहन निकल गई. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं. पूरा मामला नई मंडी थाना क्षेत्र का है और हादसा उस दौरान हुआ जब दुल्हन अपने सनरूफ कार के उपर निकल कर डांस कर रही थी.

दुल्हन जब डांस कर रही थी, इसी दौरान कुछ लोग दुल्हन के वाहन के पास खड़े थे. इसके बाद एक एक दो वाहन पीछे गईं लेकिन एक अनियंत्रित कार कुछ ही देर में आती है सभी को रौंदते हुए निकल जाती है. इस घटना में लोग हवा में उड़कर काफी दूर गिरते हुए दिखाई देते हैं. इस घटना कै वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले की जांच में मुजफ्फरनगर पुलिस लग चुकी है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी वाहन चालक घटना के बाद कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है. सूचना पाकर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो घायलों को मंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.