छात्र को 'थप्पड़ मारने' के मामले में शिक्षिका ने Pocso कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत- जानें क्या है पूरा मामला

Muzaffarnagar News: स्कूल शिक्षिका तृप्ता त्यागी को जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा कि आरोपी को 25,000 रुपये की दो जमानतें देनी होंगी. साथ ही उन्होंने मामले में आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए सात दिसंबर की तारीख तय की.

Published date india.com Updated: December 6, 2024 2:22 PM IST
छात्र को 'थप्पड़ मारने' के मामले में शिक्षिका ने Pocso कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत- जानें क्या है पूरा मामला

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मुस्लिम छात्र को थप्पड़ मारने की आरोपी स्कूल शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने विशेष पोक्सो अदालत में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी. अपर जिला न्यायाधीश (Pocso) अलका भारती ने स्कूल शिक्षिका तृप्ता त्यागी को नियमित जमानत देते हुए कहा कि आरोपी को 25,000 रुपये की दो जमानतें देनी होंगी. साथ ही उन्होंने मामले में आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए सात दिसंबर की तारीख तय की.

विशेष पोक्सो अदालत में किया था सरेंडर

तृप्ता त्यागी के वकील कपिल अहलावत ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर तृप्ता त्यागी ने विशेष पोक्सो अदालत में सरेंडर किया और मामले में नियमित जमानत की अपील की. इससे पहले, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 23 नवंबर को तृप्ता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी और उन्हें मामले में 2 सप्ताह के भीतर संबंधित अदालत में सरेंडर करने का निर्देश दिया था.

अभियोजन पक्ष के अनुसार, पुलिस ने पिछले साल अदालत में तृप्ता त्यागी के खिलाफ धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 295 ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और किशोर न्याय अधिनियम के तहत आरोप पत्र दायर किया था.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 23 अगस्त, 2023 को एक वीडियो सामने आने के बाद सामने आई. वीडियो में तृप्ता त्यागी अपने छात्रों को मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाने के खुब्बापुर गांव के एक स्कूल में एक युवा मुस्लिम लड़के को थप्पड़ मारने और सांप्रदायिक टिप्पणी करने का निर्देश देती दिख रही थीं. घटना के बाद मामले के संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल को नोटिस भी दिया गया था. लड़के के परिवार की शिकायत पर तृप्ता त्यागी मामला दर्ज किया गया.

(इनपुट: एजेंसी) 

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें States की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.