Namo Bharat Train में 'गंदी हरकत' करने वाले स्टूडेंट कपल की होगी शादी- Video वायरल होने के बाद दोनों परिवार में बनी सहमति!

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है. दोनों के परिवार ने पुष्टि की है कि दोनों की पहले ही सगाई हो चुकी थी. कपल एक ही समुदाय के हैं और दोनों बालिग हैं.

Published date india.com Published: January 2, 2026 6:44 PM IST
Namo Bharat Video

Namo Bharat Train Scandal: दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली ‘नमो भारत’ ट्रेन का एक वीडियो हाल के दिनों में जमकर वायरल हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक स्कूली लड़के-लड़की का है जो ट्रेन के अंदर गंदी हरकतें करते दिखाई दे रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. साथ ही वीडियो Viral करने वाले ट्रेन कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया. वायरल हो रहे क्लिप में गाजियाबाद-मेरठ RRTS रूट पर चलती ट्रेन के अंदर एक युवा कपल को आपत्तिजनक हालत में रिकॉर्ड किया गया. मामले में अब एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आ या है. वीडियो में शामिल स्टूडेंट कपल ने अब शादी करने का फैसला किया है.

पहले ही हो चुकी थी सगाई!

भास्कर इंग्लिश की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है. दोनों के परिवार ने पुष्टि की है कि दोनों की पहले ही सगाई हो चुकी थी. परिवार के एक सदस्य ने बताया कि कपल एक ही समुदाय के हैं और दोनों बालिग हैं. वे दोनों जाने-माने कॉलेजों में पढ़ते हैं. लड़की बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (BCA) कर रही है, जबकि लड़का दूसरे इंस्टीट्यूट से B.Tech कर रहा है.

बड़े-बुजुर्गों ने तय की शादी

‘भास्कर इंग्लिश’ की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के एक करीबी ने बताया कि वीडियो की वजह से छात्रा को बहुत शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है. वह बहुत परेशान हो गई. उसने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. बाद में, समुदाय के बड़े-बुजुर्गों ने स्थिति को संभाला. उन्हें लगा कि इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहिए. तनाव कम करने और दोनों को आगे की परेशानी से बचाने के लिए उन्होंने शादी का सुझाव दिया. हालांकि, परिवार की ओर से पुष्टि नहीं की गई है. युवक-युवती मोदीनगर के निवासी हैं.

किन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मुकदमा?

मालूम हो कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कई कानूनी धाराओं के तहत FIR दर्ज की है. FIR में अश्लील हरकतों के लिए धारा 296, ताक-झांक के लिए धारा 77 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की संबंधित धाराएं शामिल थीं. शिकायत दुष्यंत कुमार ने दर्ज कराई थी, जो DB-RRTS के सिक्योरिटी हेड हैं. यह एजेंसी दिल्ली-मेरठ रूट पर नमो भारत ट्रेनों को चलाने और उनका रखरखाव करने के लिए ज़िम्मेदार है. FIR के मुताबिक, यह घटना 24 नवंबर की शाम करीब 4 बजे दुहाई से मुरादनगर जा रही नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच के अंदर हुई थी. इसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.