By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- New Flight Service Starts From Gorakhpur To Delhi
यूपी: सीएम योगी के गृहनगर गोरखपुर से दिल्ली के लिए नई उड़ान सेवा शुरू
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. उन्होंने गोरखपुर से दिल्ली के लिए नई उड़ान सेवा का शुभारंभ भी किया. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन के दूसरे चरण और हवाईअड्डा प्राधिकरण के सीएसआर शेड्यूल के तहत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित 108 बिस्तर के रैन बसेरे का उद्घाटन किया.
उन्होंने दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली की इण्डिगो की नई उड़ान का शुभारम्भ भी किया. योगी ने इस मौके पर कहा कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत प्रदेश के 12 हवाई अड्डे विकसित किए जा रहे हैं. इसके अलावा कुशीनगर तथा दिल्ली के पास जेवर में नए अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे स्थापित किए जाएंगे. जल्द ही गोरखपुर से कोलकाता, मुम्बई, बेंगलूरू, काठमाण्डो के लिए भी हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी.
सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘जिला गोरखपुर’ का धमाकेदार पोस्टर जारी
इस अवसर पर केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिस तरह रेलवे और बस स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं, उसी प्रकार हवाई अड्डे पर भी पहुंचें. कार्यक्रम में केन्द्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयन्त सिन्हा, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ भी मौजूद थे.
Also Read:
-
मनोज वाजपेयी की 'घूसखोर पंडत' पर बढ़ा विवाद, डायरेक्टर-टीम पर FIR दर्ज, CM योगी आदित्यनाथ ने दिया था निर्देश
-
योगी सरकार का तोहफा, इस शहर के लिए 721 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, मिलेंगी ये सुविधाएं
-
यूपी में मंत्रियों की ताकत बढ़ेगी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए वित्तीय स्वीकृति की सीमा बढ़ाने के निर्देश, लिमिट बढ़ाकर इतने करोड़ की
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें