By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- New Traffic Rules Implemented In Up Rs 10000 Fine On Talking On Mobile While Driving
Traffic Rule in UP: यूपी ने लागू हुआ नया ट्रैफिक नियम, पढ़ लें वरना लगेगा भारी चूना
Traffic Rule in UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में नया ट्रैफिक नियम लागू कर दिया है.
Traffic Rule in UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में नया ट्रैफिक नियम लागू कर दिया है. इसके तहत राज्य में अब दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर पहली बार में एक हजार और दूसरी बार पकड़े जाने पर सीधे 10 हजार रुपए का चालान काटा जाएगा. ड्राविंग लाइसेंस में गलत जानकारी देने पर भी आपकी जेब कटेगी. इसके लिए आपको 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा.
उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली के तहत बढ़ी हुई दर से जुर्माना लगाए जाने के परिवहन विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट ने 16 जून को मंजूरी दी थी जिसका शासनादेश जारी किया गया.
बिना हेलमेट अब एक हजार रुपए जुर्माना होगा. इसी तरह पार्किंग का उल्लंघन करने पर पहले 500 रुपए पहली बार और दूसरी बार पकड़े जाने पर एक हजार रुपए था. वही अब पहली बार तो 500 रुपए ही जुर्माना रहेगा तो दूसरी बार 1500 रुपए जुर्माना देना होगा.
गुरुवार को जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि अगर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को किसी ने रास्ता नहीं दिया तो उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा. इसके अलावा वाहन को गलत ढंग से मोडिफाइ कराने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें