दफ्तर में बुजुर्ग को कराया इंतजार तो CEO ने दिला दी स्कूल की याद! मिली 20 मिनट खड़े होने की सजा- Viral हो रहा VIDEO

Noida Authority Viral Video: नोएडा अथॉरिटी के कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दफ्तर के सभी कर्मचारी खड़े होकर काम करते दिख रहे हैं.

Published date india.com Published: December 17, 2024 8:14 PM IST
Noida Authority Viral Video
Noida Authority Viral Video

Noida Authority Viral Video: नोएडा अथॉरिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में अथॉरिटी के रेजिडेंशियल डिपार्टमेंट के सभी कर्मचारी स्कूली बच्चों की तरह खड़े नजर आ रहे हैं. दरअसल, ये कर्चमारी मजे से नहीं, बल्कि अपनी सजा के तौर खड़े होकर काम करते दिख रहे हैं. आइये जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि CEO को इतना गुस्सा आ गया और उन्होंने कर्मचारियों को 20 मिनट तक खड़े रहकर काम करने की सजा सुना दी…

बुजुर्ग का नहीं किया था काम

दरअसल, नोएडा में एक बुजुर्ग कुछ कागजी काम करवाने के लिए अथॉरिटी के रेजिडेंशियल डिपार्टमेंट में गये थे. लेकिन घंटे भर खड़ा रखने के बाद भी उनका काम नहीं हुआ, जबकि इस दौरान एक कर्मचारी बेकार बैठा रहा. जब नोएडा अथॉरिटी के CEO को इस बारे में पता चला तो उन्होंने कर्मचारियों को मैसेज भेजकर समस्या को जल्द से जल्द हल करने का निर्देश दिया. इसके बावजूद, कर्मचारियों ने देरी की और उनकी मदद करने में विफल रहे. लापरवाही से निराश होकर CEO खुद वहां पहुंचे और कर्मचारियों को उनकी कुर्सियों के बगल में खड़े होकर 20 मिनट तक काम करवाया.

दफ्तरों में लगें हैं सीसीटीवी कैमरे

रिपोर्ट के मुताबिक, CEO ने ऑफिस के अंदर के कामकाजों पर नजर रखने के लिए सभी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगवाए हैं. HT से बात करते हुए नोएडा अथॉरिटी के CEO लोकेश एम ने कहा, ‘मैंने सीसीटीवी के जरिए देखा कि हमारा एक कर्मचारी बेकार बैठा था और आने वाले लोगों के काम को ठीक से नहीं कर रहा था. मैंने देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति एक घंटे से ज्यादा समय से खड़े थे और कर्मचारी उसकी शिकायतों का समाधान नहीं कर रहे थे.’

अक्सर मिलती है कर्मचारियों की शिकायतें

उन्होंने आगे कहा, ‘इसके बाद मैंने उन्हें एक मैसेज भेजा, जिसमें बिना देरी किए इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कहा. लेकिन फिर भी वरिष्ठ नागरिक खड़े रहे, क्योंकि कर्मचारी प्रॉपर्टी ट्रांसफर से संबंधित मुद्दे का समाधान नहीं कर रहे थे.’ कर्मचारियों के व्यवहार से नाराज होकर CEO ने उन्हें खड़े होकर काम करने का दंड दिया. रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टर 6 कार्यालय में रोजाना लगभग 1,000 लोग आते हैं, जिनमें से कई अक्सर कर्मचारियों के अनियमित व्यवहार के बारे में शिकायत करते हैं.

वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग?

वायरल वीडियो पर लोगों ने भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों ने स्थिति को संभालने के लिए CEO के दृष्टिकोण की प्रशंसा की, जबकि अन्य ने कर्मचारियों के अनियमित व्यवहार के लिए उनके वेतन में कटौती करने का सुझाव दिया. एक व्यक्ति ने लिखा, ‘सीईओ प्रशंसा के हकदार हैं.’ एक अन्य ने कहा, ‘बहुत बढ़िया.’ एक ने लिखा, जिन लोगों की वजह से फाइल में देरी हुई, उनका एक हफ्ते का वेतन काट लिया जाना चाहिए था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.