Noida Famous Gip Mall Suicide Case Women Jumped From 4th Floor After Fight With His Husband
नोएडा के GIP मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, मचा हड़कंप
नोएडा के GIP मॉल में बुधवार (6 नवंबर) को खुदकुशी का एक मामला सामने आया है. यहां पति के साथ झगड़े के चलते मानसिक तनाव में आकर एक युवती ने मॉल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर खुदखशी कर ली.
नोएडा के जाने माने जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने खुदखुशी कर ली. जिससे की मौके पर ही महिला की मौत हो गई. इस मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए महिला के भईया-भाभी ने बताया कि 36 वर्षीय मृतक महिला और उसके पति के बीच पिछले कई दिनों से झगड़ा चल रहा था और नौबत यहां तक आ गई थी कि पति-पत्नी के बीच तलाक को लेकर केस चल रहा था. जिसके चलते महिला परेशान थी.
घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार रात को पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, इसके बाद जांच करके परिजनों को महिला का शव सौंप दिया.
15 दिन पहले हुआ था पति से झगड़ा
इस घटना को लेकर मृतका के भाई-भाभी ने बताया कि महिला दिल्ली की रहने वाली थी. उसकी शादी दिल्ली में ही साल 2017 में हुई थी. महिला का नोएडा से कोई कनेक्शन नहीं था. 15 दिन पहले ही महिला का अपने पति से विवाद हुआ था. बात इतनी बढ़ गई की कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी गई. इस कारण महिला मानसिक तनाव में रहने लगी. जिसके चलते महिला द्वारा आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.
अकेले आई थी मॉल में महिला
इस घटना को लेकर नोएडा के थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सभी परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. इसके अलावा मॉल के सभी सीसीटीवी कैमरों को खगाला जा रहा है. अभी तक शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला मॉल में अकेले ही आई थी. यहां घूमने के बाद वो चौथे मंजिल पर गई. एग्जिट गेट पर बनी सीढ़ियों से कूद गई. इन सीढ़ियों से बहुत ही कम लोग आना-जाना करते हैं. ऐसे में घटना के वक्त लोगों की नजर महिला पर नहीं पड़ी. मृतक महिला के पास मौजूद डॉक्यूमेंट में आधार कार्ड और पैन कार्ड मिला जिससे की महिला के नाम और बाकी जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.