Noida News After Becoming Friends On Instagram Both Started Living Together When The Girls Marriage Fixed Lover Killed He Know Details
Instagram पर हुई दोस्ती के बाद लिव इन में रहने लगे दोनों, लड़की की शादी हुई तय तो 'प्रेमी' ने कर दी हत्या- जानें पूरा मामला
आरोपी सूर्यकांत ने बताया कि उसकी खुशबू के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी. दोनों करीब एक साल से संपर्क में थे और दो महीने से लिव इन में रह रहे थे.
Noida News: नोएडा पुलिस ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती के बाद लिव इन में रह रही प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी घटना के महज 12 घंटे के भीतर ही कर ली गई. गिरफ्तार आरोपी के साथ लिव इन में रह रही लड़की अपनी मौसी के लड़के जावेद से शादी तय हो जाने के बाद उससे बातचीत कर रही थी. प्रेमी को उसका जावेद से बात करना पसंद नहीं था. वह बार-बार इसका विरोध कर रहा था. इसके साथ ही वह उस पर शादी का दबाव भी बनाने लगा था.
पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार वालों ने गुरुवार को थाना सेक्टर 63 में सूर्यकांत शाक्य के साथ रह रही खुशबू उर्फ खुशी (26) की हत्या कर फरार होने की सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर वांछित आरोपी सूर्यकांत शाक्य को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में सूर्यकांत शाक्य ने बताया कि उसकी खुशबू उर्फ खुशी के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी. दोनों करीब एक साल से संपर्क में थे. दोनों दो महीने से लिव इन में रह रहे थे. कुछ दिन पहले ही खुशबू की शादी उसकी मौसी के लड़के के साथ तय हो गई. खुशबू अपने होने वाले पति जावेद से लगातार बातचीत करती थी. आरोपी अपनी प्रेमिका खुशबू को जावेद से बात करने के लिए मना करता था और अपने साथ शादी करने के लिए कहता था.
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि खुशबू लिव इन में रह रही थी, लेकिन, उसने जावेद से शादी करने की बात कही और वह उसी से शादी करना चाहती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. 26 नवंबर को भी आरोपी ने खुशबू पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन, खुशबू मना करने लगी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसके बाद आरोपी ने खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Noida की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.