Noida Night Curfew: उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का कहर जारी है. कोरोना से बचाव के लिए नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) में लगे नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) को प्रशासन ने बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया है. गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि 8 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नोएडा में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया था, जिसे बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है. नाइट कर्फ्यू शाम 8 बजे से प्रातः 7 बजे तक प्रभावी है. उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए इसे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस दौरान निषेधाज्ञा का कड़ाई से पालन कराया जाएगा. इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 167 और लोगों की मौत हो गई तथा 28287 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 167 और मरीजों की मौत के साथ राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9997 पहुंच गई. बुलेटिन के मुताबिक, सबसे ज्यादा 22 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं, इसके अलावा कानपुर नगर में 18, वाराणसी में 10 प्रयागराज और चंदौली में नौ-नौ, बांदा में छह, बहराइच, शाहजहांपुर, बलिया और गोरखपुर में पांच-पांच मेरठ तथा अयोध्या में चार-चार मरीजों की कोविड-19 से मौत हो गई.
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 28287 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई. सबसे ज्यादा 5897 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं. इसके अलावा, वाराणसी में 2668, प्रयागराज में 1576 तथा कानपुर नगर में 1365 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई. राज्य में फिलहाल 208523 मरीज उपचाराधीन हैं. बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 200751 नमूनों की जांच की गई, जिसके साथ ही प्रदेश में अब तक 38467016 नमूनों की जांच की जा चुकी है.
(इनपुट: भाषा)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.