नोएडा में इन जगहों पर ट्रैफिक नियम तोड़ा तो खैर नहीं, कैमरे की नजर में है आपकी गाड़ी; होगा ई-चालान

E Challan Noida: नोएडा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर अब तीसरी नजर निगाह रख रही है. ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ आज से कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Published date india.com Published: July 5, 2022 2:35 PM IST
फाइल फोटो
फाइल फोटो

Traffic Camera E Challan Noida News: नोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं है. नोएडा अथॉरिटी की तरफ से शहर के 76 जगहों पर कैमरे गए हैं जो आज से ट्रैफिक रूल तोड़ने पर ई-चालान करना शुरू कर दिए हैं. अधिकारियों का दावा है कि ट्रायल सफल होने के बाद सभी जगहों पर कैमरों को लाइव कर दिया गया है. सुबह छह बजे से ये कैमरे काम करना शुरू कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि ये कैमरे ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का डेटा एकत्रित करेंगे. इसके बाद यह डेटा ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचेगा. ट्रैफिक पुलिस की तरफ से गाड़ी का चालान करने की आधिकारिक मंजूरी मिलते ही वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर ई चालान काटने की सूचना दी जाएगी. ये कैमरे 24 घंटे लगातार काम करेंगे. यानी अब ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले बच नहीं पाएंगे.

नोएडा अथॉरिटी के ट्रैफिक सेल के प्रभारी एसपी सिंह के अनुसार, ये कैमरे ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने लोगों का डेटा फोटो के साथ तैयार करेंगे. इसके ट्रैफिक पुलिस को डेटा भेजा जाएगा. इसके अलावा शहर के कई चौराहों पर भी कैमरे लगाने की दिशा में काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि इससे संबंधित सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा रहा है. यह जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है.

इन जगहों पर लगाए गए हैं कैमरे

मिली जानकारी के अनुसार, 76 जगहों पर 1065 कैमरे लगाए गए हैं. ज्यादातर कैमरे यू-टर्न या कट बंद होने वाली जगहों के आस-पास लगाया गया है. सेक्टर-15, सेक्टर-18, सेक्टर-52, सेक्टर-59, सेक्टर-62, सेक्टर-76, सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के आस-पास कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा ओखला बर्ड सेंचुरी और अन्य मेट्रो स्टेशनों के आस-पास कैमरे लगाए गए हैं. इन सभी जगहों पर ट्रैफिक पुलिस नहीं होगी लेकिन कैमरी की निगरानी की जाएगी. जैसे ही लोग ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे उनका चालान काटा जाएगा.

बता दें कि नोएडा में अक्सर देखा जाता है बहुत से लोग गलत दिशा में गाड़ी चलाते हैं. वहीं बहुत से लोग तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं.  ऐसे भी बहुत से लोग होते हैं जिनके पास हेलमेट होते हुए भी उसे नहीं पहनते. रेड लाइट जंप भी लोग खूब करते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ अब कड़ा एक्शन लिया जा रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.