कहीं आपकी गाड़ी पर तो नहीं लिखा है जाति-धर्म से जुड़ा नाम? जान लीजिए क्या होगा अंजाम

G20 Summit 2023: नोएडा ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय के एसीपी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक एक हजार से ज्यादा गाड़ियों के चलान किये जा चुके हैं. गाड़ियों से स्टीकर और फ़िल्म्स हटाने का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Published date india.com Published: August 22, 2023 2:28 PM IST
कहीं आपकी गाड़ी पर तो नहीं लिखा है जाति-धर्म से जुड़ा नाम? जान लीजिए क्या होगा अंजाम

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आगामी 9 और 10 सितंबर को G-20 सम्मेलन (G-20 Summit 2023) होने जा रहा है, जिसके लिए तैयारियां या तो पूरी हो चुकी हैं या फिर अंतिम चरण में चल रही है. इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि मंडल एवं इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड जैसी संस्थाओं के प्रतिनिधि 8 सितंबर तक दिल्ली पहुंच जाएंगे. इस बीच, वाहन चालाकों को लेकर एक खबर सामने आ रही है.

दरअसल, G-20 शिखर सम्मेलन से पहले यूपी पुलिस ने नोएडा में स्पेशल ड्राइव शुरू की है, जिसके तहत गाड़ियों से स्टीकर और फ़िल्म्स हटाए जा रहे हैं, साथ ही मोटे चालान भी काटे जा रहे हैं. आपने अक्सर दिल्ली-NCR में चलने वाले वाहनों पर जातिसूचक या धर्मसूचक स्टीकर देखें होंगे. ऐसे स्टीकर लगाना भले ही वाहन चालाक अपनी शान समझते हों लेकिन असल में वो मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन कर रहे होते हैं. यहीं नहीं गाड़ियों के शीशो पर ब्लैक फिल्म चढ़ना भी कानून का उल्लंघन करना होता है.

ये भी पढ़ें- श्रीनगर में G20 बैठक का आज आखिरी दिन, प्रतिनिधियों के लिए लगाया गया स्पेशल फूड स्टॉल

अब तक एक हजार से ज्यादा गाड़ियों के चालान

ऐसे में अगर आपने भी अपनी गाड़ी के शीशे पर डार्क फ़िल्म चढ़वा रखी है या फिर जाति विशेष या धर्म का नाम गाड़ी पर लिखवा रखा है तो अब आप सावधान हो जाइए. क्योंकि नोएडा ट्रैफिक पुलिस अपनी स्पेशल ड्राइव में ऐसी तमाम गाड़ियों को रोक-रोक कर स्टीकर और फ़िल्म्स हटवा रही है साथ ही हाथ में चालान की पर्ची भी थमा रही है. नोएडा ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय के एसीपी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक एक हज़ार से ज्यादा गाड़ियों के चालान किये जा चुके हैं और ये अभियान आगे भी जारी रहेगा.

वाहनों की आवाजाही पर लगेगा प्रतिबंध

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 8 से 10 सितंबर तक चलने वाले G-20 समिट को लेकर यह योजना बनाई जा रही है कि 6 सितंबर से ही वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाए. साथ ही इस दौरान दिल्ली के स्कूल, कॉलेज, संस्थाओं को बंद रखने की योजना है. वहीं, प्राइवेट सेक्टर को वर्क फ्रॉम होम के लिए निर्देश दिए जाएंगे जबकि, मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं को इस दौरान आवागमन में छूट रहेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.