Noida Ghaziabad Aqi Touches 300 Pollution Control Department Blamed Pakistan For It
दिवाली से पहले ही नोएडा-गाजियाबाद में डबल हुआ AQI, PCB अधिकारियों ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण का भंडा पाकिस्तान पर फोड़ा है. उनका कहना है कि पाकिस्तान की वजह से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण बढ़ रहा है.
राजधानी दिल्ली और उसे सटे शहरों में दिवाली के त्योहार से पहले ही हवा दमघोंटू बन गई है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में हर तरफ स्मॉग की चादर दिखाई दे रही है. एक दिन पहले यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 169 दर्ज किया गया था, जो अब बढ़कर 304 पर पहुंच गया है. यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर के लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है.
बढ़ते प्रदूषण के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बात करते हुए यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी डीके गुप्ता ने बताया कि दिल्ली-NCR में प्रदूषण पाकिस्तान की वजह से बढ़ रहा है. उन्होंने बताया इस साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक ही दिन में एयर क्वालिटी खराब हो गई. इन सब के लिए केवल और केवल पाकिस्तान जिम्मेदार है.
गुप्ता ने आगे बताया कि सीमा पार पाकिस्तान में पराली जलाई जा रही है. इसी कारण जहरीला धुंआ चारो और फैल गया है. इसके अलावा, हवा भी उलटी दिशा में चल रही है जिससे प्रदूषण की समस्या पैदा हो गई. उन्होंने कहा, खेतों में पराली जलाने से उठा धुआं हवा की गलत दिशा के कारण आगे नहीं जा पा रहा है.
स्मॉग की चादर से ढका दिल्ली-NCR
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR में फिलहाल हवा नहीं चल रही है. इससे हर तरफ स्मॉग की चादर छा रही है. सोमवार को पालम में विजिबिलिटी 1,000 मीटर और सफदरजंग में 1,500 मीटर तक गिर गई. इसके अलावा, कुछ वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों ने AQI के स्तर को ‘गंभीर श्रेणी’ में गिरने की सूचना दी.
यहां समझ लें AQI के लेवल
आपको बता दें, कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Ghaziabad की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.