By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Nosogenic Road Accident At Lucknow Agra Expressway Many Students Died
यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस ने 9 छात्रों को कुचला, 7 की मौत
यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. कन्नौज के पास तेज रफ्तार बस ने 9 छात्रों को कुचल दिया.
लखनऊ. यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. कन्नौज के पास तेज रफ्तार बस ने 9 छात्रों को कुचल दिया. इसमें 7 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दो छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है. आसपास के लोगों की मदद से उन्हें नजदी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंच गए हैं.
Nine students run over by a bus on Agra-Lucknow Expressway near Kannauj. Six dead, three admitted to hospital in critical condition.
— ANI UP (@ANINewsUP) June 11, 2018
सुबह चार बजे ये हादसा हुआ है. हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. कन्नौज डीएम रविंद्र कुमार ने कहा, बस के ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. बस को कब्ज में कर लिया गया है. मे़डिकल कॉलेज मेें दो छात्रों के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है.
बताया जा रहा है कि बीटीसी के छात्र टूर पर जा रहे थे. इसी दौरान बस का डीजल खत्म होने की वजह से वह बीच में ही रुक गई. डीजल बदलने के लिए बस रोकी गई तो कुछ छात्र बस से उतर गए. इसी दौरान पीछे से आ रही एक बस ने छात्रों को कुचल दी.
CM Yogi Adityanath announces Rs 2 lakhs each for the kin of those killed in the bus accident in Kannauj. Rs 50,000 each for those injured
— ANI UP (@ANINewsUP) June 11, 2018
यूपी सीएम आदित्यनाथ ने हादसे में मृतक सभी छात्रों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें