Old Age Pension Scheme In Uttar Pradesh 5 District Family Id System
बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी, 60 साल होते ही खुद-ब-खुद खाते में आएगी पेंशन, UP के 5 जिलों में फैमिली ID से होगी नई शुरुआत
यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों को बड़ी खुशखबरी दी है. जिसके तहत लोगों की 60 वर्ष की आयु पूरे होते ही उनके खाते पेंशन में पहुंचने लगेगी. अब पेंशन के लिए उन्हें किसी अलग दफ्तर में जाकर चक्कर नहीं लगाने होंगे.
उत्तर प्रदेश में अब फैमिली आईडी की मदद से 60 साल की आयु पूरा होते ही लोगों के खाते में खुद ब खुद पेंशन आने लगेगी. फिलहाल इस सिस्टम को उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में शुरू किया गया है. जिसमें अमेठी, कासगंज, गोरखपुर, ललितपुर और बस्ती जिले शामिल हैं. इन जिलों में अब वृद्धावस्था पूरी होने के बाद किसी भी आवेदन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इन जिलों में फैमिली आईडी के जरिए बुजुर्गों की पहचान की जाएगी जिसके बाद अपने आप पेंशन उनके खातों में भेजी जाएगी. बता दें कि इस सिस्टम को लाने के पीछे सरकार का मकसद हर बुजुर्ग व्यक्ति को सम्मानजनक पेंशन देना है.
आपको बता दें कि इस योजना में फैमिलीID सबसे बड़ी गेम-चेंजर है. जिसमें की ‘एक परिवार – एक पहचान’की भूमिका सबसे अहम है. इस योजना में बताया गया है कि जिस व्यक्ति का नाम फैमिलीID में दर्ज होगा और उसकी उम्र 60 वर्ष पूरी हो जाने पर उसका डेटा सामाजिक कल्याण विभाग को भेज दिया जाएगा. जिसके बाद पेंशन की राशि सीधे उसके जनधन या फिर ज़ीरोबैलेंस खाते में हर महीने ट्रांसफर की जाएगी.
30 दिनों के भीतर लागू हो जाएगी योजना
समाज कल्याण विभाग के मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘सबसे पहले अमेठी, कासगंज, गोरखपुर, ललितपुर और बस्ती में इस पायलटप्रोजेक्ट को शुरू किया जा रहा है. 30 दिनों के भीतर इन 5 जिलों में इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा.‘
Add India.com as a Preferred Source
बिना आवेदन के मिलेगी पेंशन
उत्तर प्रदेश में इस समय करीब 67.50 लाख बुजुर्ग हैं जिन्हें वृद्धावस्था पेंशन की योजना के तहत हर महीने पेंशन का लाभ मिल रहा है. लेकिन नई व्यवस्था के तहत बिना किसी आवेदन के 60 साल पूरा होने पर फैमिली आईडी की मदद से खुद ही डेटा समाज कल्याण विभाग को मिल जाएगा. जिसके बाद जो लोग अगले 90 दिनों में 60 वर्ष पूरे करने वाले हैं, उनके नाम पहले ही इस योजना में जोड़ दिए जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.