UP विधानसभा चुनाव पर Zee Opinion Poll की बड़ी बातें, 10 प्वाइंट में जानें सबकुछ...

UP Opinion Poll 2022: ओपिनियन पोल के मुताबिक यूपी (UP) में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनती दिख रही है. हालांकि 2017 की तुलना में BJP को सीटों का नुकसान हो सकता है. वहीं, समाजवादी पार्टी (SP) का दूसरी सबसे पार्टी बनकर उभरने का अनुमान लगाया जा रहा है.

Published date india.com Published: January 19, 2022 10:44 PM IST
UP विधानसभा चुनाव पर Zee Opinion Poll की बड़ी बातें, 10 प्वाइंट में जानें सबकुछ...
Zee News opinion poll predicts BJP's victory in UP Assembly Election 2022

UP Opinion Poll 2022: देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश ने हमेशा ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अक्सर कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से होकर गुजरता है. उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Chunav 2022) से पहले जनता का मूड भांपने के लिए Zee News ने DesignBoxed के साथ मिलकर ओपिनियन पोल किया. Zee News और DesignBoxed ने राज्य के 11 लाख लोगों की राय ली है. ओपिनियन पोल के मुताबिक यूपी में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनती दिख रही है. हालांकि 2017 की तुलना में बीजेपी को सीटों का नुकसान हो सकता है. वहीं, समाजवादी पार्टी का दूसरी सबसे पार्टी बनकर उभरने का अनुमान लगाया जा रहा है. सपा को पिछले साल के मुकाबले सीटों का फायदा होता दिख रहा है. 6 दिसंबर से 17 जनवरी के बीच किये गए ओपिनियन पोल के दौरान जब लोगों से राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद के बारे में राय ली गई तो उन्होंने योगी आदित्यनाथ को सबसे पसंदीदा सीएम बताया.

यूपी में फिर बनेगी BJP की सरकार?

  1. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत से जीत सकती है. वहीं, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के वोट शेयर और सीटों में इजाफा होता दिख रहा है. Zee News और DesignBoxed के सर्वे के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस साल 41%, सपा 34%, बसपा को 10%, कांग्रेस 06% और अन्य को 9 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. 2017 के मुताबिक बीजेपी को 1 फीसदी और सपा को 12 फीसदी वोट का फायदा होता दिख रहा है.
  2. सीटों के लिहाज से देखें तो सर्वे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP)+ 245 से 267 , अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी (Samajawadi Party) को 125 से 148 , मायावती (Mayawati) की बसपा (BSP) को 5-9 सीटें, कांग्रेस (Congress) को 2-7 और अन्य को 2-6 सीटें मिलती दिख रही हैं. मालूम हो कि 403 सदस्यीय यूपी विभानसभा में बहुमत का आंकड़ा 202 है.
  3. पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी का लगभग सफाया होने की संभावना है, क्योंकि उसका अधिकांश वोट समाजवादी पार्टी में स्थानांतरित होता दिख रहा है. समाजवादी पार्टी (SP) को पूर्वांचल में बढ़त मिलता दिख रहा है लेकिन BJP अभी भी आगे है.
  4. Zee News और DesignBoxed के ओपिनियन पोल के मुताबिक बुंदेलखंड में बीजेपी को 17 से 19 सीटें, सपा को 0-1, कांग्रेस और बसपा को कोई भीसीट मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही. 2017 में बीजेपी ने सभी 19 सीटों पर कब्जा किया था.
  5. ओपिनियन पोल के मुताबिक रूहेलखंड में BJP को 19-21 सीटें मिल सकती हैं वहीं, सपा को 3-7 सीटें मिलने की उम्मीद है. सर्वे के हिसाब से बसपा और कांग्रेस के खाते में कोई भी सीट नहीं आएगी. मालूम हो कि रूहेलखंड में कुल 25 विधानसभा सीटें हैं. 2017 के चुनाव में यहां बीजेपी के खाते में 23 सीटें आई थीं. दो सीटों पर सपा ने कब्जा जमाया था.
  6. अवध में BJP+ को 76-82 सीटें, सपा+ को 34-38, कांग्रेस को 1-3 और बसपा को कोई सीट मिलता नहीं दिखा रहा है. अन्य के खाते में भी 1-3 सीटें रह सकती हैं. बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में BJP को अवध में 93 सीटें मिली थी, जबकि सपा के खाते में महज 9 सीटें आई थीं. बीते चुनाव में कांग्रेस ने तीन, BSP को 8 और अन्य के खाते में 06 सीटें आई थीं.
  7. Zee News के ओपिनियन पोल के मुताबिक इस बार मध्य उत्तर प्रदेश में BJP को 47 से 49 सीटें, सपा को 16 से 20, कांग्रेस को 1से 2 सीटें मिलने की उम्मीद है. बसपा को इस इलाके में कोई भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं है. मध्य यूपी में बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है, सपा को फायदा संभव है.
  8. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 71 सीटों में से इस बार BJP को 33-37 सीट मिलने की संभावना है, जबकि 2017 में उसे 52 सीटें मिली थीं. समाजवादी पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पिछले चुनाव में सिर्फ 15 सीटें मिली थीं, इस बार उसका राष्ट्रीय लोक दल से गठबंधन है और इसका फायदा होता भी दिख रहा है.
  9. बता दें कि 2017 के चुनावों में भाजपा ने 312 सीटों पर भारी जीत दर्ज की थी, वहीं, अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी को 47 सीटें मिली थीं. मायावती की बसपा को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा था और कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं.
  10. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, कांग्रेस चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा RLD, AIMIM, अपना दल, एसबीएसपी आदि भी मैदान में हैं. सपा और जयंत चौधरी की रालोद में सीटों के बंटवारे का समझौता हो गया है. Zee News-DesignBoxed का सर्वे देश में सबसे सटीक जनमत सर्वेक्षणों में से एक है. Zee News-DesignBoxed ने 10 दिसंबर, 2021 से 15 जनवरी, 2022 के बीच उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर लोगों से संपर्क किया. इस दौरान राज्य के 11 लाख लोगों की राय ली गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.