बड़ी खुशखबरी-घट गए हैं Platform Tickets के दाम, आज से प्लेटफॉर्म टिकट के लिए दीजिए बस 10 रुपये

रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है, अब फिर से रेलवे स्टेशनों पर Platform Tickets के दाम कम हो गए हैं., आज से प्लेटफॉर्म टिकट के लिए दीजिए अब बस 10 रुपये.

Written by: Kajal Kumari
Updated: November 4, 2022, 7:10 AM IST

Uttar Pradesh: उत्तर रेलवे ने एक बार फिर से प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में  कटौती कर दी है और अब आपको पहले की ही तरह प्लेटफॉर्म टिकट के लिए मात्र 10 रुपये ही चुकाने होंगे. नॉर्थ रेलवे की वरिष्ठ डीसीएम रेखा शर्मा ने ये जानकारी देते हुए बताया है कि, यूपी के कुल 14 रेलवे स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकट की दरें घटाकर 10 रुपये कर दी गई हैं. उन्होंने बतााया कि दिवाली और छठ पूजा के कारण कीमतें बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई हैं, जिसे अब कम कर दिया गया है.

रेखा शर्मा ने बताया कि यूपी के 14 रेलवे स्टेशनों लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या जंक्शन, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर जंक्शन, रायबरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ और उन्नाव जंक्शन पर टिकट सस्ते हो गए हैं और अब लोग आराम से 10 रुपये चुकाकर प्लेटफॉर्म टिकट ले सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.