By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Pm Modi On Akhilesh Yadav And Jayant Choudhary We Saw Game Of Two Boys Earlier Too They Used The Words Gujarat Ke Do Gadhe
PM मोदी ने अखिलेश-जयंत पर कहा- हमने पहले भी 'दो लड़कों' का खेल देखा है, एक समय एक 'बुआ जी' भी उनके साथ थीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष इंटरव्यू में यूपी में विरोधी दल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी चीफ जयंत चौधरी पर बयान दिया है
PM Modi’s interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज बुधवार को शाम एएनआई से विशेष इंटरव्यू (PM Modi’s interview) में यूपी में विरोधी दल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और आरएलडी चीफ जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) के गठबंधन पर कहा, हमने पहले भी ‘दो लड़कों’ का खेल देखा है. उनमें इतना अहंकार कि वे गुजरात के दो गधे शब्द का उपयोग किया करते थे. यूपी ने उन्हें एक सबक सिखाया था. एक अन्य समय में वे ‘दो लड़के’ और एक बुआ जी भी उनके साथ थीं. फिर भी, यह उनके लिए कारगर नहीं रहा.
पीएम मोदी ने कहा, परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है. जब परिवार ही सर्वोपरि होता है, परिवार को बचाओ पार्टी बचे न बचे, देश बचे न बचे. ये जब होता है तो सबसे बड़ा नुकसान प्रतिभा को होता है. सार्वजनिक जीवन में जितनी अधिक प्रतिभा आए वो जरूरी है.
#WATCH | “We saw game of ‘two boys’ earlier too. They had such arrogance that they used the words ‘Gujarat ke do gadhe’. UP taught them a lesson. Another time there were ‘two boys’ & a ‘bua ji’ with them. Still, it didn’t work out for them..,” says PM on political dynamics in UP pic.twitter.com/XMmuRyNE5B
— ANI (@ANI) February 9, 2022
पीएम मोदी ने कहा, कुछ नेता निजी स्वार्थ के लिए विविधता को एक दूसरे से साथ विरोध के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. पिछले 50 साल उन्होंने यही किया है, हर बात पर देश को बांटों और राज करो.
पीएम मोदी ने कहा, एक बार किसी ने मुझे चिट्ठी भेजी थी कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के परिवार से 45 लोग ऐसे थे, जो किसी न किसी पद पर थे. किसी ने मुझे कहा कि उनके पूरे परिवार में 25 साल से अधिक आयु के हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है.
पीएम मोदी ने कहा, मैं समाज के लिए हूं परंतु मैं जो नकली समाजवाद की चर्चा करता हूं ये पूरी तरह परिवारवाद है. लोहिया जी का परिवार कहीं नजर आता है क्या? जॉर्ज फर्नांडिस का परिवार कहीं नजर आता है क्या? नीतीश बाबू का परिवार कहीं नजर आता है क्या?
पीएम मोदी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी हार-हार कर ही जीतने लगी है. हमने बहुत पराजय देखे हैं, ज़मानत जब्त होती देखी हैं. एक बार जनसंघ के समय चुनाव हारने पर भी मिठाई बांटी जा रही थी, तो हमने पूछा की हारने पर मिठाई क्यों बांट रहे हैं? तब बताया गया कि हमारे तीन लोगों की ज़मानत बच गई.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें