UP Election 2022: पीएम मोदी गुरुवार को यूपी के अमेठी और प्रयागराज जिले में चुनावी जन सभाओं को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के अमेठी जिले की गौरीगंज विधानसभा सीट के कौहार में और प्रयागराज जिले के फाफामऊ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे

Published date india.com Published: February 24, 2022 12:06 AM IST
Pm modi, Narendra Modi, Amethi, Prayagraj, PM Modi, BJP, Uttar Pradesh Election 2022, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Elections 2022, UP Election 2022, Uttar Pradesh Assembly Election 2022, Uttar Pradesh Assembly Elections 2022, Assembly Elections 2022, bjp, Election Campaign, UP Assembly Elections 2022, UP Assembly Election 2022, UP Election 2022, UP CHUNAV, Politics, phaphamau, gauriganj,
पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को अमेठी ज‍िले और प्रयागराज जिले में चुनावी सभाओं को संबोध‍ित करेंगे.

UP Election 2022, लखनऊ: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के प्रचार अभियान के तहत बीजेपी के उम्‍म्‍मीदवारों के पक्ष में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी गुरुवार यानि 24 फरवरी को पहली जनसभा सुबह 11:00 बजे अमेठी जिले की गौरीगंज विधानसभा सीट के कौहार में संबोधित करेंगे और इसके बाद दूसरी जनसभा को प्रयागराज जिले के फाफामऊ में दोपहर 12:30 बजे संबोधित करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी गुरुवार को पहले अमेठी, सुल्तानपुर की 9 और रायबरेली जिले की सलोन विधानसभा की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी प्रयागराज के फाफामऊ में दोपहर 12:30 बजे रैली को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी फाफामऊ में प्रयागराज और प्रतापगढ़ की कुल 19 विधानसभा सीटों की विशाल संयुक्त रैली को बीजेपी के उम्‍मीदवारों के पक्ष में संबोधित करेंगे. बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की दोनों रैलियों के लिए बड़ी तैयारियां की गईं हैं ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा आम लोग और समर्थक चुनावी सभा में शामिल हो सकें.

प्रधानमंत्री के संबोधन को सभी सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित करने के इंतजाम किए गए हैं. जी न्‍यूज रिपोर्टर के मुताबिक, प्रदेश महामंत्री और रैली प्रभारी श्री अनूप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेठी जिले की गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के कौहार में होने वाली रैली में अमेठी के तिलोई, गौरीगंज, जगदीशपुर और अमेठी, सुल्तानपुर की इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लंभुआ, कादीपुर और रायबरेली जिले की सलोन विधानसभा क्षेत्र के लोग रैली में शामिल होंगे.

वहीं, वहीं प्रयागराज की फाफामऊ विधानसभा में जय गुरुदेव परिसर बेला कछार में होने वाली रैली में फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, प्रतापपुर, मेजा, हंडिया, करछना, पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी, कोरांव और बारा, प्रतापगढ़ की रामपुर खास, बाबागंज, कुंडा, विश्वनाथगंज, पट्टी, रानीगंज और प्रतापगढ़ सदर विधानसभाओं के कार्यकर्ता, बीजेपी समर्थक और आम लोग भाग लेंगे. (जी न्‍यूज र‍िपोर्टर)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.