सिर्फ 50 रुपये महीना मिलेगा PNG कनेक्शन, योजना का शुभारंभ आज
अगर आप पीएनजी कनेक्शन के लिए 6000 रुपये की सिक्योरिटी जमा नहीं कर पा रहे तो अब आपको चिंता लेने की जरूरत नहीं है. घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस का कनेक्शन अब केवल 50 रूपये की मासिक किस्त पर लिया जा सकता है.
PNG Connection: लखनऊ में अब 50 रुपए महीने की किस्त पर सबको मिलेगा पीएनजी कनेक्शन. आज से ही इस योजना का शुभारंभ किया जा रहा है . अभी तक यह योजना सिर्फ बहुमंजिला इमारत के लिए ही लागू थी. तीन माह तक चलेगी यह नई योजना योजना में एक साथ 6000 रुपए जमा कर भी लिया जाता था. बाद में ये पैसा वापस कर दिया जाता था.
जेपी सिंह ने बताया कि हर उपभोक्ता की समस्या प्राथमिकता पर हल होंगी. वहीं जो नए 51 हजार आवेदक हैं, उन्हें भी एक निर्धारित अवधि में पीएनजी कनेक्शन देने का काम कंपनी करेगी. कंपनी के निदेशक ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अगर उन्हें बिलिंग से जुड़ी कोई समस्या है तो उपभोक्ता customercare.lko@gglonline.net पर अपनी समस्या भेज सकता है. यहां भी सुनवाई न हो तो उपभोक्ता mdcell@gglonline.net पर मेल कर सकता है.
इसके अलावा कंपनी के टोल फ्री नंबर 6390905003 पर नए कनेक्शन व सेवाओं से जुड़ी शिकायत कर सकता है. वहीं आकस्मिक सेवा, गैस लीकेज जैसी समस्याओं के लिए टोल फ्री नंबर 6390905008 पर संपर्क कर सकते हैं. कंपनी ने 31 मार्च 2022 तक बिल पर कोई ब्याज नहीं ले रही है. यही नहीं अगर बिल ज्यादा आता है तो उपभोक्ता उसे दो किस्तों में जमा कर सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें