
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
Prayagraj Lok Sabha Chunav Results 2024, Vote Counting: देश की सबसे ज्यादा लोकसभी सीटों वाले राज्य यूपी के प्रयागराज (इलाहबाद) की सीट बेहम है. इस 2024 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से नीरज त्रिपाठी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) की तरफ से उज्जवल रेवती रमण सिंह मैदान में हैं. ये उम्मीदवार प्रयागराज के भविष्य के लिए विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं का प्रतीक माने जा रहे हैं. एग्जिट पोल के बाद राजनीतिक बहसें सामने आ रही हैं, लेकिन अब वोटों की गिनती शुरू हो गई है. प्रयागराज की सीट से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए इस ब्लॉग को फॉलो करें.
उत्तर प्रदेश की चर्चित लोकसभा सीट इलाहाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार उज्जवल रमण सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की है, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को करीब 45 हजार वोटों से हराया है.
इंदौर में नोटा 1 लाख पार. BJP 617911. Nota 108408.
देश की राजनीति मे इंदौर ने तोड़ा नोटा का पुराना रिकॉर्ड. बीजेपी 485437 नोटा 83290.
कांग्रेस के उज्जवल सिंह इस सीट पर आगे चल रहे हैं. इन्होंने अबतक 1 लाख 57 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए. नीरज त्रिपाठी अभी डेढ़ लाथ तक भी नहीं पहुंचे हैं.
प्रयागराज की इलाहाबाद सीट पर भी हुआ बदलाव.अब कांग्रेस पार्टी के उज्जवल रमण सिंह हुए आगे. उज्जवल रमण 1696 वोटो से आगे हुए. बीजेपी के नीरज त्रिपाठी दूसरे स्थान पर.
नीरज त्रिपाठी 14426 वोटों से आगे चल रहे हैं. उज्ज्वल दूसरे नंबर पर, बसपा के रमेश पटेल 829 मतों के साथ तीसरे नंबर पर.
पोस्टल बैलेट की मतगणना में इलाहाबाद लोकसभा सीट पर भी बीजेपी मामूली अंतर से आगे, सपा पोस्टल बैलेट की गिनती में दूसरे स्थान पर.
सभी मतगणना केंद्रों पर गिनती शुरू हो गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें