Shocking Video: हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए गए शख्स को पुलिसकर्मियों ने पीटा, प्रयागराज का वीडियो हुआ वायरल

Written By: Nandan Singh Updated by: Nandan Singh
Updated Date:June 11, 2026 9:40 AM IST

Prayagraj Viral Video: शख्स की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल. लोग पुलिसकर्मियों पर सवाल उठा रहे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं.

Prayagraj Viral Video: सोशल मीडिया पर यूपी के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. यह वीडियो पुलिसकर्मियों द्वारा एक शख्स की पिटाई से जुड़ा है. संगम स्थित लेटे हनुमान मंदिर में पुलिसकर्मियों ने एक शख्स की जमकर पिटाई कर दी. यह घटना उस समय घटी जब शख्स दर्शन के लिए पहुंचा था. बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में मौजूद कई पुलिसकर्मियों ने शख्स को घेर लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. मौके पर मौजूद लोगों के बीच अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए स्थिति भी तनावपूर्ण हो गई.

Advertising
Advertising

पुलिसकर्मियों ने शख्स को पीटा

बताया जा रहा है कि शख्स मंदिर में प्रवेश करने के लिए निकासी द्वार की तरफ से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था. वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और सही रास्ते से जाने को कहा. इसी बात को लेकर युवक और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते यह मामूली बहस बढ़ गई और कुछ ही सेकेंड में मामला हिंसा में बदल गया. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शख्स को घेरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वहां मौजूद लोग भी चौंक गए.

एक्स पर यहां देखिए वायरल वीडियो:

वीडियो हुआ वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स को कई पुलिसकर्मी घेरकर पीट रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार शाम की है. घटना के बाद लोगों के बीच पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक नियमों का उल्लंघन कर रहा था और मना करने पर विवाद हुआ. फिलहाल इस मामले को लेकर जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. वायरल वीडियो को @yuvaneta200890 नाम के एक्स हैंडल पर भी शेयर किया गया है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें