प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी को सौगात, 2413 करोड़ की परियोजनाएं समर्पित

वाराणसी का मल्टी मॉडल टर्मिनल नदियों पर बना पहला ऐसा टर्मिनल है, जो कंटेनर कार्गो हैंडलिंग में सक्षम होगा

Published: November 12, 2018, 5:22 PM IST

वाराणसी: पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में 2413 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया. अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल को राष्ट्र के नाम समर्पित किया. पीएम मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी को सजाया-संवारा गया है. रामनगर में मल्टी मॉडल टर्मिनल के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर गंगा में बने जेटी पर उतरा जहां से वो बंदरगाह के टर्मिनल पर पहुंचे.

देश का पहला कंटेनर कार्गो

मां गंगा को प्रणाम कर पीएम मोदी ने मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन किया. साथ ही वाराणसी-हल्दिया (पश्चिम बंगाल) के बीच के जल परिवहन की शुरुआत भी की. पीएम ने देश के पहले कंटेनर कार्गो को भी यहां हरी झंडी दिखाई. इस अवसर पर परधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को वाराणसी को देंगे Rs. 2500 करोड़ की सौगात, प्रोजेक्‍ट्स में ये हैं खास

इससे पहले वाराणसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व सत्यपाल सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने उनका स्वागत किया. रामनगर से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट गए जहां से वो बाबतपुर फोरलेन का अवलोकन करते हुए वाजिदपुर गांव में सभा स्थल पहुंचे. वाराणसी का मल्टी मॉडल टर्मिनल नदियों पर बना पहला ऐसा टर्मिनल है, जो कंटेनर कार्गो हैंडलिंग में सक्षम होगा. पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में 2413 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने सोमवार को पहुंचे. अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए काशी पूरी तरह से जगमगाती नजर आई.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.