प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर बोलीं प्रियंका गांधी- इंसाफ मिलने तक लड़ेंगे

कांग्रेस द्वारा मंगवाई गयी बसों को राज्य में प्रवेश नहीं करने दिये जाने का विरोध करने पर लल्लू को गिरफ्तार किया गया था.

Written by: Press Trust of India Edited by: Amit Kumar
Published: May 26, 2020, 11:07 PM IST

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से गतिरोध के बाद गिरफ्तार किये गये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के लिये इंसाफ की मांग करते हुए मंगलवार को कहा कि न्याय मिलने तक पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी.

प्रियंका ने एक ट्वीट में कहा ‘महामारी के दौरान उन्हें (लल्लू) बेबुनियाद आरोपों में जेल में डालने से योगी सरकार की अवसरवादी और मनमानीपूर्ण मानसिकता जाहिर होती है. यह सरकार मानवता के सभी सिद्धांतों का उल्लंघन कर रही है.’ उन्होंने कहा ‘हम उनके लिये न्याय की मांग करते हैं. हम इंसाफ मिलने तक यह लड़ाई जारी रखेंगे.’ इसके पूर्व, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक ललन कुमार ने बताया कि पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्ष लल्लू की जमानत का मामला सत्र अदालत से विशेष एमपी—एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है. अब इसकी सुनवाई 28 मई को होगी.

प्रवासी मजदूरों को गत 20 मई को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिये कांग्रेस द्वारा मंगवाई गयी बसों को राज्य में प्रवेश नहीं करने दिये जाने का विरोध करने पर लल्लू को गिरफ्तार किया गया था. इस बीच, कांग्रेस सेवा दल ने आज प्रदेश में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई की मांग की.

उप्र कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा. ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि लल्लू केवल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं हैं बल्कि वह विधानसभा के सदस्य भी हैं. जेल में उनके मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.