वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रोफेसर डॉ फिरोज खान ने इस्तीफा दे दिया है. प्रोफेसर खान ने कला संकाय के संस्कृत विभाग में अपने नियुक्ति को कारण बताते हुए इस्तीफा दिया है. प्रोफेसर खान ने संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान से इस्तीफा देकर कला संकाय के संस्कृत विभाग में जॉइन कर लिया.
संकाय प्रमुख द्वारा इस बात की आधिकारिक घोषणा होते ही छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया. खान ने संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में पढ़ाने को लेकर उठे विवाद के बीच कला संकाय के संस्कृत विभाग और आयुर्वेद विभाग दोनों में इंटरव्यू दिया था, जिसके बाद दोनों विभागों में उनका चयन हो गया. प्रोफेसर खान ने संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान से इस्तीफा देकर कला संकाय के संस्कृत विभाग में ज्वॉइन कर लिया.
Students of Banaras Hindu University (BHU) end their month-long protest, today following the resignation of Dr Feroz Khan as assistant professor in Faculty of Sanskrit Vidya Dharma Vigyan, yesterday. He has joined Sanskrit department of Arts faculty in the University. pic.twitter.com/MoRG9XzYr2
— ANI UP (@ANINewsUP) December 10, 2019
इस बात को लेकर संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान के संकाय प्रमुख प्रोफेसर कौशलेन्द्र पांडे ने धरनारत छात्रों को प्रोफेसर खान का इस्तीफा दिखाते हुए धरना समाप्त करने का अनुरोध किया, जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया.
करीब एक महीने बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान के छात्र विरोध प्रदर्शन और धरना दे रहे थे, आज मंगलवार को डॉ. खान के इस्तीफे की जानकारी के बाद अपना आंदोलन खत्म कर दिया और खुशी जताई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.