Pubg Khelne Se Roka To Bete Ne Ki Maa Ki Hatya Pubg Addicted Son Killed Mother In Lucknow
PUBG खेलने से रोका तो बेटे ने मां को ही उतार दिया मौत के घाट, 2 दिन तक डेडबॉडी के साथ रहा; भटकाने के लिए बनाई कहानी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 16 साल के एक लड़के ने अपनी मां का कत्ल इसलिए कर दिया क्योंकि वह बेटे को पबजी गेम खेलने से रोकती थी.
PUBG Addicted Son Killed Mother : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 16 साल के एक लड़के ने अपनी मां का कत्ल इसलिए कर दिया क्योंकि वह बेटे को PUBG गेम खेलने से रोकती थी. इतना ही नहीं उसके ऊपर खेल का असर इस कदर हावी था कि वह दो दिनों तक शव के साथ ही रहा और रुम फ्रेशनर के जरिए उसे छिपाने की कोशिश करता रहा. साथ में रह रही बहन को धमका कर एक कमरे में बंद कर दिया था. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
पूर्वी लखनऊ के एडीसीपी कासिम अबिदी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पबजी एडिक्ट बेटे को बार बार टोकना मां की मौत का कारण बन गया. मां की डांट से परेशान होकर 16 साल के बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से मां के सिर में गोली मार दी. उन्होंने बताया कि लड़के ने वारदात को छिपाने की भी कोशिश की, वह दो दिन तक घर में मां के शव के साथ ही रहा लेकिन दो दिनों बाद जब इसकी बदबू बढ़ने लगी तो मामला हाथ से निकल गया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक ने मामले को भटकाने का भी प्रयास किया, लाश में बदबू बढ़ने के बाद उसने अपने पिता को मां की हत्या की सूचना दी. बेटे ने पिता को बताया कि एक इलेक्ट्रिशियन ने वारदात को अंजाम दिया. लेकिन जब पुलिस पहुंची तो लाश से बदबू देखकर शंकित हो गई. युवक से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना सारा गुनाह कबूल कर लिया.
बेटे ने बताया कि मां ने टोका तो पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी और छोटी बहन को धमका कर बगल के कमरे में बंद कर दिया. दो दिनों कर तक वह उसी कमरे में रहा, जहां मां की लाश रखी थी. दुर्गंध को कम करने के लिए वह रुम फ्रेशनर का इस्तेमाल करता रहा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lucknow की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.