
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
UP School Closed on Maha Shivratri: देश भर में बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि को देखते हुए शिवालयों में खास तैयारियां की जा रही हैं. संगम नगरी प्रयागराज में जारी महाकुंभ का भी समापन इसी दिन होना है. इसे लेकर भी खास तैयारियां की जा रही हैं. इन सबके बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanth Govt) ने महाशिवरात्रि पर राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज (UP School Holiday) और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान किया है. इसके साथ-साथ सभी सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी.
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने 2025 के अवकाश कैलेंडर में पहले ही 26 फरवरी महाशिवरात्रि का अवकाश घोषित किया हुआ है. इसके अलावा सभी सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी का ऐलान हो चुका है. ऐसे में अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम निपटाना है तो आज ही उसे खत्म कर लें.
काशी विश्वनाथ मंदिर में 25 से 27 फरवरी तक VIP दर्शन की सुविधा नहीं मिलेगी. मंदिर प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ की आशंका के चलते ये फैसला लिया है. काशी विश्वनाथ ट्रस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘महाशिवरात्रि पर मंगलवार से तीन दिनों तक प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था पर पूरी तरह से रोक रहेगी. मंदिर न्यास के अधिकारियों ने महाशिवरात्रि के लिए बनाई गई व्यवस्था में सहयोग की काशीवासियों से अपील की है. काशीवासियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की व्यवस्था में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है.’
दरअसल, पारंपरिक रूप से पर्व या किसी विशेष तिथि पर काशी विश्वनाथ धाम में पांच से छह लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते थे, लेकिन महाकुंभ शुरू होने के बाद से प्रतिदिन 7 लाख या उससे अधिक भक्त मंदिर में दर्शन करने आते हैं. इस अवसर पर 26 फरवरी को श्रद्धालुओं की संख्या 14 से 15 लाख के बीच हो सकती है, जिससे भीड़ प्रबंधन में कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं.
मंदिर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं. मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि वे अपनी सुविधानुसार समय लेकर दर्शन करें, क्योंकि कतार में विलंब हो सकता है. साथ ही, सलाह दी गई है कि पेन, कंघा, मोबाइल, बेल्ट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, चाबी आदि सामान घर या होटल में छोड़कर आएं ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की अड़चन न आए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.