Purvanchal Expressway News : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के बाद बोले पीएम मोदी-यहां आकर देखो...

Purvanchal Expressway News : हरक्यूलस विमान पर सवार हो सुल्तानपुर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी और यूपी के सुल्तानपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया.

Published date india.com Updated: November 16, 2021 3:52 PM IST
Purvanchal Expressway News : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के बाद बोले पीएम मोदी-यहां आकर देखो...
pm modi purvanchal express way

Purvanchal Expressway News : अब यूपी के हर कोने में पहुंचना हुआ आसान, फर्राटा भरेंगी गाड़ियां.  341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का आज पीएम नरेंद्र मोदी ने विधिवत उद्घाटन किया. पीएम मोदी उद्घाटन के लिए वायु सेना के विमान सी-130जे सुपर हरक्यूलिस से सुल्तानपुर के करवल खीरी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पहुंचे. वहां आयोजित समारोह के मंच से पीएम मोदी ने सुल्तानपुर में  341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. ये एक्सप्रेसवे, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर से गुजरेगा.

जिन्हें यूपी की क्षमता पर संदेह वो यहां आकर देखें…

देश की सुरक्षा उतनी ही जरूरी है जितनी उसकी समृद्धि. अब से थोड़ी देर में हम देखेंगे कि कैसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अब आपात स्थिति में भारतीय वायु सेना के लिए एक और शक्ति बन गया है. हमारा लड़ाकू विमान जल्द ही एक्सप्रेस-वे पर उतरेगा. इन विमानों की दहाड़ उन लोगों के लिए भी होगी जिन्होंने दशकों तक देश के रक्षा बुनियादी ढांचे की अनदेखी की.

पीएम ने कहा कि जिन लोगों को यूपी की क्षमताओं पर, यूपी के लोगों की क्षमताओं पर कोई संदेह है, उन्हें आज ही सुल्तानपुर आना चाहिए और उनकी क्षमता को देखना चाहिए। ऐसा आधुनिक एक्सप्रेसवे अब बन गया है जहां 3-4 साल पहले यह सिर्फ जमीन का टुकड़ा था.

पीएम मोदी ने कहा-कभी सोचा नहीं था….

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद पीएम ने कहा कि 3 साल पहले जब मैंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन यहां विमान से उतरूंगा. उन्होने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए देश का संतुलित विकास भी उतना ही जरूरी है. विकास की दौड़ में कुछ क्षेत्र का आगे बढ़ना और कुछ क्षेत्र का दशकों पीछे रहना किसी भी देश के लिए सही नहीं.

पीएम का हरक्यूलस किया लैंड, देखें वीडियो…

योगी आदित्यनाथ ने कहा…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से 3 साल पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ था. पिछले 19 महीने से पूरी दुनिया कोविड महामारी का सामना कर रही है. इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन संपन्न होने जा रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.