Rahul Gandhi Gifts To Raebareli Barber Shop Shampoo Chair Inverter Set He Trimmed His Beard During Campaign
राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान जिस नाई से कटवाए थे बाल, बदल दी उसकी ज़िंदगी
राहुल गांधी ने मिथुन के लिए खास तोहफा भी भेजा है. इसमें एक शैंपू चेयर, दो हेयर कटिंग चेयर व एक इनवर्टर बैटरी शामिल है. राहुल की ओर से मिले इन खास गिफ्ट से मिथुन खुश हैं.
लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने रायबरेली में मिथुन की नाई की दुकान दाढ़ी और बाल कटवाए थे. मिथुन (नाई) सैलून चलाते हैं. मिथुन का कहना है कि एक वक्त था जब उनके सैलून पर सीमित कस्टमर ही आते थे लेकिन अब तीन गुना ज्यादा कस्टमर आते हैं. यह सब राहुल गांधी की वजह से हुआ है.
अब राहुल गांधी ने मिथुन के लिए खास तोहफा भी भेजा है. इसमें एक शैंपू चेयर, दो हेयर कटिंग चेयर व एक इनवर्टर बैटरी शामिल है. राहुल की ओर से मिले इन खास गिफ्ट से मिथुन खुश हैं.
काम में काफी बढ़ोतरी हुई
मिथुन ने कहा, अब तक हम सैलून में बैठे हैं नहीं तो पहले इस समय घर चले जाते थे. जब से राहुल गांधी हमारी सैलून की दुकान में बाल और दाढ़ी कटवा कर गए हैं, तब से काम में काफी बढ़ोतरी हुई है, करीब तीन गुना काम बढ़ गया है.
जीवन में यह पाल खास बना
राहुल गांधी हमारी छोटी सी सैलून में आएंगे, हमने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी. उनके आने से हमें बहुत खुशी हुई थी. हालांकि, उनके आने से ऐसा लगा कि मैं सपना देख रहा हूं, लेकिन, वह हकीकत था. मेरे जीवन में यह पाल खास बन चुका है और जिंदगी भर हमारे लिए यह खुशी का पल रहेगा.
मिथुन ने बताया कि परिवार में चार भाई-तीन बहन और मां और पिता हैं. लालगंज में सैलून साल 2021 में शुरू किया था. इसके बाद सैलून को बृजेंद्र नगर लेकर आए थे. राहुल गांधी जब मिथुन की दुकान में बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए पहुंचे थे, तो उन्होंने उनसे पूछा था, आप सबके बाल काटते हैं तो आपके बाल कौन काटता है. इस पर मिथुन ने जवाब दिया था कि मेरे यहां काम करने वाले दूसरे लोग मेरा बाल काटते हैं.
एक दिन की कमाई 500 रुपये तक
राहुल ने मिथुन से उनके काम के बारे में पूछा था, दिन में कितना पैसा कमाते हो. इस पर मिथुन ने जवाब दिया था, रोजाना 400 से 500 रुपये की कमाई हो जाती है. सुबह 7 बजे रात के 8 बजे तक दुकान चलती है. राहुल ने इस दौरान मिथुन के साथ फोटो भी खिंचवाई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.