By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Raids Are Being Conducted At All Possible Locations Of Ashish Pandey
बसपा के पूर्व सांसद के बेटे आशीष पांडे की तलाश कर रही पुलिस, नेपाल भागने का अंदेशा
दिल्ली व उत्तर प्रदेश की पुलिस बुधवार को भी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद के बेटे की तलाश में जुटी हुई है.
लखनऊ: दिल्ली व उत्तर प्रदेश की पुलिस बुधवार को भी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद के बेटे की तलाश में जुटी हुई है. बसपा सांसद के बेटे ने दिल्ली के एक होटल में रविवार को एक व्यक्ति को बंदूक दिखाकर धमकी दी थी. बता दें कि आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है, हालांकि उसका कहीं पता नहीं चला है.
Raids are being conducted at all possible locations of #AshishPandey. UP STF team is also on the case ,we are trying to locate him. One licensed pistol is issued in his name but it can’t be confirmed if the same gun was used during the incident: Anand Kumar, ADG Law & Order pic.twitter.com/5ej9m4Y2hU
— ANI UP (@ANINewsUP) October 17, 2018
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आशीष पांडेय के मोबाइल फोन का सिग्नल अंतिम बार नेपाल की सीमा के पास स्थित उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मिला है. अधिकारी ने कहा कि मोबाइल अब बंद आ रहा है. अधिकारियों ने मंगलवार को हवाईअड्डों पर अलर्ट कर दिया था और पांडेय की तलाश में दिल्ली पुलिस की टीम लखनऊ पहुंची थी. पुलिस को पांडेय के नेपाल भाग जाने का अंदेशा है. दिल्ली में एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि दिल्ली पुलिस की तीन टीम उत्तर प्रदेश में हैं व उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से पांडेय की तलाश कर रहीं हैं. आशीष पांडेय बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद राकेश पांडेय का बेटा है.
5 स्टार होटल को नोटिस
दिल्ली पुलिस ने बसपा के एक पूर्व सांसद के बेटे द्वारा द हयात रिजेंसी होटल के परिसर में लोगों पर हथियार लहराने और उन्हें धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद पांच सितारा होटल को कथित लापरवाही बरतने के लिए मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की तीन टीमें बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय (40) को पकड़ने के लिए लखनऊ में हैं. आशीष लखनऊ का रहने वाला है और उस पर यहां होटल के परिसर में दोनों लोगों पर बंदूक लहराने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि इस मामले के संबंध में हयात होटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
Also Read:
-
Nepal Election 2026: 20 सीटें जीत चुकी है बालेन शाह की पार्टी RSP, 95 से ज्यादा पर आगे, इतिहास रचने जा रहा नेपाल
-
कौन हैं बालेन शाह? रैपर-मेयर जिन्हें Gen Z का समर्थन है, क्या वे नेपाल के अगले प्रधानमंत्री होंगे?
-
नेपाल में सिर्फ 60% सांसद ही क्यों चुन सकती है जनता? क्या है चुनाव मॉडल, 60-40 का पूरा फॉर्मूला समझिए
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें