Noida Corona News: देश में कोरोना का कहर (Coronavirus) लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 37 हजार के पार पहुंच गया है और अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच नोएडा से विधायक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के बेटे पंकज सिंह (Pankaj Singh) कोरोना वायरस (Covid-19) से संक्रमित हो गए हैं. उत्तर प्रदेश BJP उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. विधायक पंकज सिंह (41) ने उन सभी लोगों से अपनी जांच कराने का आग्रह किया जो हाल में उनके संपर्क में आए हैं.
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Pankaj Singh (@PankajSinghBJP) September 1, 2020
पंकज सिंह ने ट्वीट किया, ‘कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपनी जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आये हैं, कृपया सेल्फ क्वारेंटाइन में चले जाएं और अपनी जांच करवाएं.’
बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 103 नये मामले सामने आए. इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या आठ हजार के पार हो गई है. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि बीते 24 घंटे में 103 लोगों के कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई, जबकि स्वस्थ होने के बाद 104 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है.
उन्होंने बताया कि जिले में 1,067 लोगों का इलाज जारी है, जबकि 6,946 संक्रमितों का अब तक सफल इलाज हो चुका है. अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से जनपद में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है.
(इनपुट: भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.