नोएडा में महिला सवारी को सुनसान जगह पर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा रैपिडो बाइक चालक, गिरफ्तार

महिला सवारी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में रैपिडो बाइक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली गई है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

Published date india.com Published: July 3, 2022 10:24 AM IST
नोएडा में महिला सवारी को सुनसान जगह पर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा रैपिडो बाइक चालक, गिरफ्तार

Noida News: नोएडा में पुलिस ने ऐप बेस्ड बाइक टैक्सी सर्विस रैपिडो के एक ड्राइवर को महिला सवारी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी को सेक्टर-9 झग्गी से गिरफ्तार किया गया है. महिला यात्री की तरफ से पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी सुनसान जगह पर लेकर उससे छेड़छाड़ करने लगा. फेस वन- थाना इलाके की रहने वाली महिला ने बताया कि शुक्रवार को घर जाने के लिए उसने रैपिडो बाइक बुक की थी. आरोपी उसे घर छोड़ने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गया और छेड़छाड़ करने लगा. युवक की हरकत का उसने कड़ा विरोध किया. किसी तरह वह घर पहुंची तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 (छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज कर उसकी बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है. आरोपी नोएडा के सेक्टर-9 की झुग्गी में रहता था. पुलिस ने बताया कि शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

महिला का कहना है कि वह आरोपी की हरकत से काफी डर गई थी. हिम्मत जुटाकर उसने छेड़छाड़ का विरोध किया. मौके मिलते ही उसने पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल करके मामले की शिकायत भी की. आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. महिला के बताए गए बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की. बाइक नंबर की डिटेल निकलवाकर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की तो वह पकड़ा गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Noida की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.