UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. कैबिनेट विस्तार में BJP के, सुभासपा और RLD के एक-एक विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनाव ठीक पहले हुआ है. मंत्रिमंडल विस्तार पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तंज कसने के साथ-साथ BJP सरकार पर निशाना भी साधा है.
शपथ के सामने दूसरी शपथ:
हम बेरोज़गार… पेपरलीक से प्रताड़ित… नौकरी के लिए भटक रहे युवा… अपने भविष्य को बचाने के लिए ये शपथ लेते हैं कि हम ऐसे दलों को ही वोट देंगे जिनका लक्ष्य नौकरी-रोज़गार देना है।
साथ ही ये भी शपथ लेते हैं कि हम सक्रिय होकर अपने परिवार और आस-पास के मतदाताओं… pic.twitter.com/x3OFNDr4j7
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 5, 2024
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘शपथ के सामने दूसरी शपथ….हम बेरोज़गार…पेपरलीक से प्रताड़ित…नौकरी के लिए भटक रहे युवा… अपने भविष्य को बचाने के लिए ये शपथ लेते हैं कि हम ऐसे दलों को ही वोट देंगे जिनका लक्ष्य नौकरी-रोजगार देना है. साथ ही ये भी शपथ लेते हैं कि हम सक्रिय होकर अपने परिवार और आस-पास के मतदाताओं को सौहार्दपूर्ण-सकारात्मक राजनीति के लिए जागरूक करेंगे व आगामी लोकसभा चुनाव में संविधान में विश्वास करेनवाले दलों को जिताने के लिए समाज से खुलकर अपील करेंगे. हम इस नारे को हर परिवार, हर युवक-युवती तक पहुंचाने की भी शपथ लेते हैं. भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ!
योगी आदित्यनाथ ने साल 2022 में मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभाला था. उनके नेतृत्व वाले वर्तमान मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 18 कैबिनेट मंत्री हैं तथा 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्य मंत्री हैं. मंत्रिपरिषद में फिलहाल अधिकतम 60 मंत्रियों की सीमा के भीतर 52 सदस्य हैं.
इस विस्तार के माध्यम से BJP ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न जातियों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने की पहल की है. राजनीतिक जानकार इसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के सापेक्ष एक नया PDA फॉर्मूला मान रहे हैं, जिसमें पीडीए का निहितार्थ पिछड़ा, दलित और अगड़ा के रूप में निकाला जा रहा है. शपथ लेने वालों में राजभर और चौहान अति पिछड़ी जाति तथा अनिल कुमार अनुसूचित जाति (दलित) और सुनील शर्मा ब्राह्मण (अगड़ा) समाज से आते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.