UP News: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सनातन धर्म की शिक्षा का कोर्स लागू किए जाने के फैसले पर सपा विधायक जिया उर रहमान बर्क ने सरकार की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में इस्लामिक पढ़ाई होना कोई गलत नही है. जिस तरह से वहां सनातन धर्म की शिक्षा का कोर्स लागू किया गया है ठीक उसी तरह बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में भी इस्लामिक दीनी तालीम का कोर्स लागू होना चाहिए. इसमें भेदभाव क्यों किया जा रहा है. सपा विधायक ने एएमयू से मुस्लिम शब्द हटाए जाने की मांग करने वाले जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी की भी निंदा की. उन्होंने कहा कि ये लोग इस तरह की मांग के अलावा और कर भी क्या सकते हैं.
जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी किसी के रहमो करम पर नही बनी है. बल्कि एएमयू के संस्थापक ने दिन रात एक करके इस यूनिवर्सिटी को खड़ा किया था. इसलिए किसी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो अपनी कौम के लिए दूसरी यूनिवर्सिटी बनाकर दें.
सपा विधायक जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि मुस्लिमों को निशाना बनाने वाले भूल रहे है इस देश की आजादी के लिए मुसलमानों ने भी कुर्बानियां दी थी. अगर उस वक़्त मुसलमान साथ नहीं देते तो ये हिन्दुस्तान कभी भी आज़ाद नही हो सकता था.जियाउर्रहमान बर्क कुंदरकी से सपा के टिकट पर विधायक बने हैं. वे सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क के पोते हैं. शफीकुर्र रहमान बर्क अपने विवादित बयानों को लेकर जाने जाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.