Sarkari Naukari: अच्छी खबर! यातायात में सुधार के लिए योगी सरकार पुलिसकर्मियों की करेगी भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

उन्‍होंने कहा कि सभी चयनित स्‍मार्ट सिटी में समन्वित यातायात प्रबंधन प्रणाली (आईटीएमएस) को त्‍वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए.

Published date india.com Published: October 10, 2020 6:44 AM IST
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath

लखनऊ: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सड़क दुर्घटना और इससे होने वाली जन‍हानि रोकने के लिए अन्‍तर्विभागीय समन्‍वय बनाने के निर्देश दिये हैं. योगी ने यातायात व्‍यवस्‍था के सुचारु संचालन के लिए आवश्‍यकता के अनुरूप पुलिसकर्मियों की भर्ती की कार्यवाही में तेजी लाने की भी हिदायत दी.

सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया गया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर उत्‍तर प्रदेश राज्‍य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्‍होंने परिवहन और गृह विभाग को इसके समन्‍वय के लिए उपयुक्त बताते हुए मुख्‍य सचिव को हर माह इसकी समीक्षा की जिम्‍मेदारी सौंपी. मुख्‍यमंत्री खुद भी इसकी समीक्षा करेंगे. मुख्‍यमंत्री ने सूचना विभाग को होर्डिंग और बैनर के जरिये जागरुकता अभियान शुरू करने और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से चिकित्‍सकीय सुविधा को व्‍यवस्थित करने के निर्देश दिए.

उन्‍होंने कहा कि सभी चयनित स्‍मार्ट सिटी में समन्वित यातायात प्रबंधन प्रणाली (आईटीएमएस) को त्‍वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए. मुख्‍यमंत्री ने दीपावली से पहले सड़क सुरक्षा संबंधी अभियान चलाने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि ब्‍लैक स्‍पॉट की पहचान कर उसकी मरम्‍मत का कार्य समय से पूरा कर लिया जाए. कोविड-19 के बाद स्‍कूल खोलने से पहले उन्‍होंने बसों की फिटनेस की जांच पूरी करने की स्‍पष्‍ट हिदायत दी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें States की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.