Shiv Temple In Up Sambhal Opened After 46 Years On Mahashivratri
संभल में 46 साल बाद खुले इस शिव मंदिर के कपाट, ॐ नमः शिवाय के नारों की गूंज के साथ भक्तों ने किया जलाभिषेक
उत्तर प्रदेश के संभल में महाशिवरात्रि के मौके पर 46 साल बाद एक पुराने मंदिर के पट खोले गए हैं. जिसके बाद बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे.
महाशिवरात्रि के मौके पर उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 46 साल बाद एक शिव मंदिर के कपाट खोले गए, जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ उठी है. इस मौके पर हजारों की संख्या में शिव भक्त मंदिर पहुंचे हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अभिषेक किया. आपको बता दें कि पिछले 46 साल से मंदिर बंद होने के कारण लोग यहां पूजा-अर्जना नहीं कर पा रहे थे. हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि महाशिवरात्रि पर मंदिर में जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में लोग आ सकते हैं.
जानकारी के मुताबिक इस मंदिर के कपाट को साल 1978 में कर दिया गया था जब यहां से रस्तोगी परिवार ने पलायन कर लिया था. लेकिन इस बार प्रशासन ने शिवरात्रि के मौके पर मंदिर को फिर से खोलने का फैसला लिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ उठी है. इस अवसर पर लोगों ने ‘हर हर महादेव’ के जयकारे भी लगाए.
सालों बाद मंदिर खुलने पर भक्तों का उत्साह चरम पर
मंदिर से जुड़ी जानकारी देते हुए विष्णु रस्तोगी ने बताया कि 1978 के बाद यहां कोई पर्व नहीं मनाया गया था, लेकिन अब प्रशासन की पहल से ये मौका आया है और आज शिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. श्रद्धालु शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए मंदिर में लगातार पहुंच रहे हैं और महाशिवरात्रि के इस विशेष अवसर को लेकर इस समय भक्तों का उत्साह चरम पर है.
सालों पहले यहां कांवड़ भी लाते थे लोग
जानकारी के मुताबिक पहले भक्त यहां कांवड़ यात्री भी लाते थे, लेकिन दंगे के बाद यहां सब कुछ बंद हो गया. तब से यहां पूरा इलाका वीरान हो गया. इसके बाद यहां से लोग पलायन करके दूसरी जगहों पर चले गए, क्योंकि यहां लोग असुरक्षित महसूस कर रहे थे.
‘हम जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हैं’ – श्रद्धालु
सालों पर मंदिर खुलने को लेकर श्रद्धालु बोले कि हमें बहुत खुशी हो रही है कि जिला प्रशासन ने इस मंदिर को खुलवाया है. इससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. हम सब सच में बहुत खुश हैं. हम इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं. कई सालों बाद हमें ऐसा मौका देखने को मिल रहा है. चार दशकों के बाद जिला प्रशासन की वजह से हमारा सपना पूरा हुआ है. इसके लिए हम जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.