यूपी में उपचुनाव से पहले तेज हुआ पोस्टर वॉर, SP दफ्तर के बाहर लगी एक और नई होर्डिंग, BJP पर साधा निशाना

UP News: लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगा है. इस पर लिखा है मठाधीश बांटेंगे और काटेंगे, पीडीए जोड़ेगी और जीतेगी. इस नारे के जरिए पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

Published date india.com Published: November 3, 2024 4:02 PM IST
यूपी में उपचुनाव से पहले तेज हुआ पोस्टर वॉर, SP दफ्तर के बाहर लगी एक और नई होर्डिंग, BJP पर साधा निशाना

यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप-चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में पोस्टर वॉर चल रहा है. पोस्टरों पर नारे लिखकर पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ और सपा के ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ नारे के बीच अखिलेश यादव की पार्टी से एक नेता ने अलग नारा दिया है.पार्टी के नेता ने अखिलेश यादव की बड़ी सी तस्वीर के साथ सपा कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया है. इस पर लिखा गया है ‘मठाधीश बांटेंगे और काटेंगे, पीडीए जोड़ेगी और जीतेगी.’

सपा दलितों पिछड़ों शोषितों और वंचितों की पार्टी

पोस्टर लगाएं जाने के बाद से सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. पोस्टर लगाने वाले सपना नेता अमित चौबे ने बताया कि सपा विचारों की पार्टी है. हम दलितों पिछड़ों शोषितों और वंचितों की पार्टी है. लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘बटेंगे तो कटेंगे’ जैसे नारे दे रहे हैं.

अमित चौबे ने बताया कि सीएम योगी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी इस तरह के बयान दिए थे. उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़ा राज्य के मुख्यमंत्री होने के बावजूद वह विकास की बात नहीं करते. न तो वह महिला सुरक्षा और न ही कानून व्यवस्था की बात नहीं करते हैं. वह सिर्फ बांटने और कांटने का नारा देते हैं.

अखिलेश यादव ने सभी वर्गों के लिए काम किया

सपा नेता ने कहा, मुख्‍यमंत्री ने जो भी कहा है वह बहुत ही निंदनीय है. वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी वर्गों के लिए काम किया है. सपा विकास की बात करती है और सूबे के मुख्यमंत्री विनाश की बात करते हैं, उनकी रुचि विनाश में है. अखिलेश यादव पीडीए को लेकर चल रहे हैं, इसमें सभी वर्गों की बात की जा रही है.

यूपी में नारों के जरिए चल रहा पोस्टर वार

बता दें कि यूपी उप-चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल अपना-अपना नारा दे रहे हैं. भाजपा ने ‘बटेंगे तो कटेंगे’ और सपा ने ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ का नारा दिया. वहीं मायावती ने भी एक नारा निकाला. उन्होंने नारा दिया और कहा ‘बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित भी रहेंगे.’ मालूम हो कि यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव होने हैं. इसके लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.