PCC में चल रहे विवाद के बीच जिम्मेदारी संभालने लखनऊ पहुंचे अजय कुमार लल्लू, कई बड़े नेता रहे मौजूद

अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को नई जिम्मेदारी संभालने राजधानी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

Published: October 11, 2019, 7:43 PM IST

लखनऊ: उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को नई जिम्मेदारी संभालने राजधानी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. लल्लू यूपी रोडवेज की बस से राजधानी पहुंचे. पॉलीटेक्निक चौराहे से उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय तक चार किलोमीटर तक वह जुलूस में गए. पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथ में पोस्टर और बैनर ले रखे थे. रास्ते में लल्लू ने रूककर बी आर अंबेडकर, राजीव गांधी और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की.

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में वंचितों, पीडितों, किसानों, युवाओं और महिलाओं की आवाज बनेगी. हमारे सामने कई चुनौतियां हैं लेकिन वरिष्ठों के आशीर्वाद और युवाओं के समर्थन के दम पर हमें 2022 में सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता. लल्लू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी को आगे ले जाने के लिए कठिन परिश्रम करें और मिलकर काम करें. उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी का धन्यवाद किया.

यूपी में नए कांग्रेस अध्यक्ष के पद संभालते ही मचा हंगामा, पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू

लल्लू ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा और आरएसएस के खिलाफ अगर किसी नेता ने लड़ाई लड़ी है तो वे हमारे नेता राहुल गांधी हैं. इस सरकार ने 4000 करोड़ रूपये खर्च कर तथा सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने का पूरा प्रयास किया. नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और पी एल पुनिया शामिल रहे.

गौरतलब है कि कांग्रेस की नवगठित समिति में नए अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के पद संभालने से पहले ही पार्टी में हंगामा शुरू हो चुका है. कई वरिष्ठ नेता नाराज हैं और कुछ ने तो इस्तीफे भी दे दिए हैं. कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने सलाहकार समिति में शामिल होने में असमर्थता जाहिर कर दी है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैं प्रियंका गांधी वाड्रा को कोई सलाह देने की स्थिति में नहीं हूं. इसके बाद सलमान खुर्शीद ने ‘राहुल गांधी चले गए’ बयान दे दिया, जो प्रदेश कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

यूपी में भाजपा शासन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- प्रदेश में रामराज नहीं ‘नाथूराम राज’ है

वाराणसी से सांसद रह चुके राजेश मिश्रा प्रदेश में कांग्रेस के प्रमुख ब्राह्मण चेहरा हैं. उनके करीबी सूत्रों ने कहा कि वह अपेक्षाकृत कम अनुभवी अजय कुमार लल्लू को कांग्रेस की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से नाराज हैं.

(इनपुट-भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.