उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने एक खड़ी बाइक और कार को टक्कर मार दी. इसके बाद इस थार ने एक महिला को भी टक्कर मार दी. इस हादसे में महिला घायल हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. फुटेज में, कार नवीन नगर इलाके में एक संकरी गली में जाते हुए दिखाई दे रही है और एक घर के बाहर खड़ी एक स्कूटर को टक्कर मारती है, इसके बाद सड़क किनारे खड़ी एक कार से भी टकराती है.
एक महिला और कुछ अन्य लोग जब टक्कर की आवाज सुनने बाहर आते हैं तो थार घर के बाहर आई महिला को भी टक्कर मार देती है. महिला को कुछ लोगों ने झट से खींच लिया इसलिए उसे गंभीर चोटे नहीं आईं. फुटेज के अनुसार, मौके पर और भी लोग जमा हो गए और उनमें से कुछ थार चालक से भिड़ते नजर आए. पुलिस ने कहा कि उन्होंने सीसीटीवी पर ध्यान दिया और ड्राइवर को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी.
सहारनपुर पुलिस ने बताया कि घटना 15 सितंबर की है. घटना को लेकर थाना सदर बाजार में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि थार एक गली के अंदर घुसती है फिर किनारे में खड़े बाइक और कार को टक्कर मारती है. इसके बाद फिर सामने से आ रही एक महिला के ऊपर थार चढ़ा देता है. लोगों की काफी भीड़ लग जाती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.