UP: बदायूं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के 5 MBBS छात्र नहाते हुए गंगा नदी में डूबे, 2 को बचाया गया, 3 लापता

उत्तर प्रदेश के बदायूं के सरकारी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के 5 छात्र नहाने के दौरान गंगा नदी में डूब गए, लापता तीन छात्रों की तलाश की जा रही है

Published: February 18, 2023, 5:00 PM IST

Badaun, UP, Uttar Pradesh, Ganga, MBBS students:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun’s government medical college) से एक बड़ी दुखद खबर आज शनिवार को महाशिव रात्रि के दिन सामने आई है. बदायूं के सरकारी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के 5 छात्र (5 MBBS students) नहाने के दौरान गंगा नदी (river Ganga) में डूब गए. दो छात्रों को बचा लिया गया है, जबकि तीन मेडिकल स्टूडेंट लापता हैं.

जानकारी के मुताबिक, बदायूं के सरकारी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के 5 छात्र नहाने के दौरान गंगा नदी में डूब गए. 2 छात्रों को बचा लिया गया और 3 लापता हैं. लापता छात्रों की तलाश के प्रयास जारी हैं.

बदायूं के एसएसपी (SSP)डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने बताया, आज दोपहर करीब 1 बजे जनपद बदायूं मेडिकल कॉलेज के 5 छात्र यहां पर स्नान करने आए थे और निर्धारित स्थान से आगे चले गए. जब वो डूबने लगे तब स्थानीय गोताखोरों ने 2 को बचाया. अन्य 3 छात्रों की तलाश की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लापता छात्रों की तलाश की जा रही है. सभी छात्र 22 से 26 वर्ष के बीच के हैं.

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि 2019 बैच के पांच छात्र जय मौर्य (निवासी-जौनपुर), पवन प्रकाश (बलिया) नवीन सेंगर (हाथरस), प्रमोद यादव (गोरखपुर) और अंकुश गहलोत (भरतपुर-राजस्‍थान) बिना कोई सूचना दिए कछला घाट पर गंगा स्नान को गए थे.

मेडिकल कॉलेज बदायूं के प्राचार्य ने बताया कि नहाते समय गहरे पानी में जाने से पांचों डूबने लगे, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से अंकुश गहलोत और प्रमोद यादव को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. उन्होंने बताया कि तीन अन्य छात्रों को गोताखोरों की मदद से ढूंढने के प्रयास किये जा रहे हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि डूबे तीनों छात्रों की गंगा में स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है. जिलाधिकारी बदायूं मनोज कुमार ने बताया कि वह एसएसपी के साथ मौके पर मौजूद हैं और लापता छात्रों की तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि अभी तक लापता तीनों छात्रों में से किसी का कुछ भी पता नहीं चल सका है. कुमार ने कहा कि स्थानीय नागरिकों एवं गोताखोरों की मदद से लगातार प्रयास जारी है. उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच कराई जाएगी. इनपुट-(भाषा -एएनआई )

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.