Up Accident Bus Collided With Truck On Lucknow Agra Expressway At Firozabad 3 Dead And Many Injured
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, डबल डेकर बस खड़े ट्रक में घुसी, 3 की मौत, 45 घायल
उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन के अंदर तीसरा बड़ा सड़क हादसा हो. यहां एक डबल डेकर बस ने ट्रक में टक्कर मार दी. जिसके बाद 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, इस हादसे में करीब 45 लोग घायल हो गए हैं.
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक डबल डेकर बस ने एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. बस की तेज रफ्तार के कारण बस के परखच्चे उड़ गए हैं. इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है, वहीं 45 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.