अखिलेश ने कहा- सबको खरीदने का दावा करने वालों मिला सबक, मायावती बोलीं- 'काठ पर हांडी बार-बार नहीं चढ़ती'

कर्नाटक में सरकार गिरने के बाद विपक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.

Published date india.com Updated: May 19, 2018 8:55 PM IST
अखिलेश ने कहा- सबको खरीदने का दावा करने वालों मिला सबक, मायावती बोलीं- 'काठ पर हांडी बार-बार नहीं चढ़ती'
बसपा प्रमुख मायावती व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है. (फाइल फोटो)

लखनऊ: कर्नाटक में तीन दिन में ही बीजेपी की सरकार गिरने और कांग्रेस व जेडीएस को सरकार बनाने का न्योता मिलने के बाद विपक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. सपा प्रमुख अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि ‘आज का दिन भारतीय राजनीति में धनबल की जगह जनमत की जीत का दिन है. सबको खरीद लेने का दावा करने वालों को आज यह सबक मिल गया है कि अभी भी भारत की राजनीति में ऐसे लोग बाकी हैं, जो उनकी तरह राजनीति को कारोबार नहीं मानते’. अखिलेश यादव ने केंद्र में बीजेपी की सरकार को घेरते हुए कहा कि नैतिक रूप से तो केंद्र की सरकार को भी इस्‍तीफा दे देना चाहिए.

हारी हुई बाजी जीत गई कांग्रेस… इन ”पंचरत्नों” ने निभाई अहम भूमिका

मायावती ने कहा- साजिश हमेशा काम नहीं आती

वहीं, कर्नाटक में पहली बार एक विधानसभा सीट जीतने वाली बसपा की चीफ मायावती ने कहा कि हर साजिश काम नहीं आती. बीजेपी अल्‍पमत में भी सरकार बनाना चाहती थी, लेकिन काठ पर हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. उन्‍होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को बचा लिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

नई सरकार बनने का रास्ता साफ़

कर्नाटक की सियासी जंग को विराम लगने के साथ ही नई सरकार बनने का रास्ता भी साफ हो गया है. बीएस येदियुरप्पा के बहुमत साबित करने से पहले ही इस्तीफा देने के बाद जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी शाम करीब 7.30 बजे राज्यपाल से मिलने पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया. राज्यपाल ने उन्हें 21 मई को सीएम पद की शपथ लेने को कहा है.

कर्नाटक: फ्लोर टेस्ट से पहले ही येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, सिर्फ 55 घंटे रह सके सीएम

21 मई को शपथ ग्रहण

इस मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने कहा, राज्यपाल ने मुझे सरकार बनाने का न्योता दिया है. शपथ ग्रहण समारोह सोमवार 21 मई को दोपहर 12-1 बजे के बीच होगा. कुमारस्वामी ने कहा, प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के सीएम केसी राव ने मुझे बधाई दी है. मायावती जी ने भी आशीर्वाद दिया है. मैंने सभी क्षेत्रीय नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है. मैंने सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.