UP Assembly Election 2022: तमकुही राज से जीत की हैट्रिक लगाने को आतुर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

तमकुही राज उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 331 नंबर की सीट है. यह विधानसभा देवरिया लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में से एक है. यहां से मौजूदा विधायक अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं. कांग्रेस ने एक बार फिर अजय कुमार लल्लू को ही यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है.

Written by: Digpal Singh
Published: March 2, 2022, 5:15 PM IST

UP Assembly Election 2022: तमकुही राज उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 331 नंबर की सीट है. यह कुशीनगर जिले में तमकुही राज शहर की विधानसभा सीट है. यह विधानसभा देवरिया लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में से एक है. साल 2019 के आम चुनाव में देवरिया लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के नेता रामापति राम त्रिपाठी को 2 लाख, 49 हजार से ज्यादा मतों से जीत मिली थी. यहां से मौजूदा विधायक अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं. कांग्रेस ने एक बार फिर अजय कुमार लल्लू को ही यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है.

विधानसभा चुनाव 2022 की तस्वीर

तमकुही राज विधानसभा में इस बार का चुनाव कांग्रेस के लिए विरासत बचाने का चुनाव है. कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को एक बार फिर यहां से उम्मीदवार बनाया है. भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी गठबंधन की ओर से असीम कुमार चुनावी मैदान में हैं, जबकि संजय राय आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने उदयनारायण गुप्ता को तमकुही राज से अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि बहुजन समाज पार्टी ने संजय को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है.

तमकुही राज विधानसभा सीट से प्रमुख उम्मीदवार

  1. संजय राय – AAP
  2. अजय कुमार लल्लू – कांग्रेस
  3. असीम कुमार – निषाद पार्टी
  4. उदयनारायण गुप्ता – सपा
  5. संजय – बसपा

पिछले विधानसभा चुनावों का हाल

तमकुही राज विधानसभा का इतिहास बहुत पुराना नहीं है. परिसीमन के बाद बनी इस सीट पर पहली बार साल 2012 में विधानसभा चुनाव हुआ था. कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नंद किशोर मिश्रा को हराकर यहां से जीत हासिल की थी. इसके बाद साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी अजय कुमार लल्लू ने यहां से जीत दर्ज की थी. पिछले विधानसभा चुनाव में लल्लू ने भाजपा के जगदीश मिश्रा उर्फ बालती बाबा को हराया था. पिछले विधानसभा चुनाव का हाल नीचे टेबल में जानें –

प्रत्याशी का नाम पार्टी स्थिति कुल मत मत % जीत का अंतर
अजय कुमार लल्लू कांग्रेस जीते 61211 28% 18114
जगदीश मिश्रा उर्फ बालती भाजपा दूसरे नंबर पर 43097 20%
बिजय राय बसपा तीसरे नंबर पर 41685 19%
डॉ. पीके राय निशाद चौथे नंबर पर 29759 14%
नंदकिशोर मिश्रा निर्दलीय पांचवे नंबर पर 23423 11%

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.