By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Up Assembly Opinion Poll 2022 Yogi Adityanath Akhilesh Yadav Mayawati Or Priyanka Gandhi Who Is Favourite Face For Cm Post
Zee News Opinion Poll: योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव या मायावती? यूपी में कौन है लोगों का सबसे पसंदीदा सीएम
UP Opinion Poll 2022 Zee News: उत्तर प्रदेश में 403 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Chunav 2022) से पहले जनता का मूड भांपने के लिए Zee News ने DesignBoxed के साथ मिलकर ओपिनियन पोल किया.
UP Opinion Poll 2022 Zee News: उत्तर प्रदेश में 403 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Chunav 2022) से पहले जनता का मूड भांपने के लिए Zee News ने DesignBoxed के साथ मिलकर ओपिनियन पोल किया. Zee News और DesignBoxed ने राज्य के 11 लाख लोगों की राय ली है. ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश को छह अलग-अलग क्षेत्रों में बांटा गया है. 6 दिसंबर से 17 जनवरी के बीच किये गए ओपिनियन पोल के दौरान जब लोगों से राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद के बारे में राय ली गई तो लोगों ने योगी आदित्यनाथ सबसे पसंदीदा सीएम बताया.

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को सबसे ज्यादा 47 फीसदी लोगों ने अपना पसंदीदा सीएम बताया. वहीं, दूसरे नंबर पर अखिलेश यादव को 35%, मायावती को 9%, प्रियंका गांधी वाड्रा (CONG) को 5% और अन्य को 4% जनता ने सीएम के रूप में पसंद किया.

क्षेत्रवार देखें तो पूर्वांचल के लोगों ने योगी आदित्यनाथ को 48%, अखिलेश यादव को 35% और मायावती को 9% लोगों से सबसे पसंदीदा बताया. प्रियंका गांधी को 4 फीसदी और अन्य को 4 फीसदी लोग पंसदीदा सीएम बता रहे हैं.

वहीं, बुंदेलखंड के लोगों से जब सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री के बारे में पूछा गया तो योगी आदित्यनाथ को 50%, अखिलेश यादव को 31% और मायावती को 11 % लोगों ने सबसे पसंदीदा बताया. प्रियंका गांधी को 5 और अन्य को 3 फीसदी लोग पंसदीदा सीएम बता रहे हैं.

रूहेलखंड के लोगों से जब सबसे पसंदीदा सीएम के बारे में पूछा गया तो योगी आदित्यनाथ को 47%, अखिलेश यादव को 37% और मायावती को 09% लोगों ने सबसे पसंदीदा बताया. प्रियंका गांधी को 03 और अन्य को 04 फीसदी लोग पंसदीदा सीएम बता रहे हैं.

अवध के लोगों से जब सबसे पसंदीदा सीएम के बारे में पूछा गया तो योगी आदित्यनाथ को 47%, अखिलेश यादव को 34% और मायावती को 10 % लोगों ने सबसे पसंदीदा बताया. प्रियंका गांधी को 05 और अन्य को 04 फीसदी लोग पंसदीदा सीएम बता रहे हैं.
मध्य यूपी के लोगों से जब सबसे पसंदीदा सीएम के बारे में पूछा गया तो योगी आदित्यनाथ को 47%, अखिलेश यादव को 35% और मायावती को 09 % लोगों ने सबसे पसंदीदा बताया. प्रियंका गांधी को 04 और अन्य को 05 फीसदी लोग पंसदीदा सीएम बता रहे हैं.
पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी CM पद के लिए जनता की पहली पसंद योगी आदित्यनाथ ही हैं. यहां योगी को 43 फीसदी लोगों की पसंद हैं योगी आदित्यनाथ. वहीं, अखिलेश यादव को 41 फीसदी लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं. मायावती को 9 फीसदी और प्रियंका गांधी वाड्रा को 4 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं
किन पार्टियों में है यूपी की जंग
बता दें कि यूपी में एक तरफ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) है जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (SP) पांच साल बाद फिर सत्ता हथियाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. तीसरी तरफ मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी है जो 10 साल से सत्ता से बाहर है और एक बार फिर यूपी की बागडोर अपने हाथ में लेना चाहती है. प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृ्त्व में कांग्रेस भी इस बार उत्तर प्रदेश में जोर (up elections 2022) अजमाइश कर रही है, ताकि सबसे बड़े प्रदेश में उसका सत्ता से अज्ञातवास खत्म हो. इस बार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टियां भी यूपी के चुनावों में अपना भाग्य आजमा रही हैं.
Also Read:
-
जापान में गूंजा “कर्पूरगौरं करुणावतारं”...आरती के बाद ही क्यों गाया जाता है ये शिव मंत्र? जानिए इसका रहस्य
-
होली पर इन राज्यों के लोगों को सरकार फ्री में दे रही गैस सिलेंडर, जानें किसे और कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ
-
एक बार टैक्स भरें, जिंदगी भर बेफिक्र चलाएं गाड़ी, इस राज्य सरकार ने वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
- Akhilesh Yadav
- Assembly elections 2022
- Important updates for UP Elections
- Janta ka Mood Opinion Poll
- Mayawati
- opinion poll 2022
- priyanka gandhi
- UP Assembly Election 2022
- UP Assembly Election 2022 Opinion Poll
- UP Election 2022 Opinion Poll Result
- UP Elections 2022
- UP Opinion Poll 2022
- up opinion poll 2022 zee news
- uttar pradesh election 2022
- Uttar Pradesh vidhan sabha chunav 2022
- yogi adityanath