By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Uttar Pradesh
- Up Bjp Mla Lokendra Singh Dies In Road Accident In Sitapur
यूपी में BJP विधायक की दर्दनाक हादसे में मौत, राजस्थान में भी MLA का निधन
बिजनौर के नूरपुर से बीजेपी विधायक लोकेंद्र सिंह की लखनऊ के पास सीतापुर में सड़क हादसे में मौत हो गई है...
सीतापुर. बिजनौर के नूरपुर से बीजेपी विधायक लोकेंद्र सिंह की लखनऊ के पास सीतापुर में सड़क हादसे में मौत हो गई है. बीजेपी विधायक की गाड़ी की भिड़ंत एक ट्रक से हो गई. इस हादसे में विधायक, उनके दो गनर और कार के ड्राइवर को भी जान गंवानी पड़ी है.
लोकेंद्र सिंह का निवास बिजनौर जिले के धामपुर में है. वह 40 साल के थे. नूरपुर से वह 2012 में पहली बार विधायक बने थे. इसके बाद 2017 में वह फिर इस सीट से विधायक बने थे.
राजस्थान के विधायक का निधन
बीजेपी के लिए राजस्थान से भी दुखद खबर है. यहां नाथद्वारा से बीजेपी विधायक कल्याण सिंह चौहान ने बुधवार तड़के लंबी बीमारी के बाद दम तोड़ दिया. चौहान लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे. बुधवार रात को करीब 2 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. मेडिकल टीम की कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.
Kalyan Singh, BJP MLA from Rajasthan’s Nathdwara, passed away at American hospital in Udaipur from prolonged illness today pic.twitter.com/vYtuck4EAR
— ANI (@ANI) February 21, 2018
कल्याण सिंह चौहान का पिछले कुछ दिनों से उदयपुर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. उनके परिजन उनके पार्थिव शरीर को लेकर नाथद्वारा रवाना हो गए, जहां उनके पैतृक गांव डगवाड़ा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lucknow की और अन्य ताजा-तरीन खबरें